फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   37th Provincial Sports Competition Begins; 350 Athletes to Showcase Their Prowess

Hamirpur News: 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 350 खिलाड़ियों का दिखेगा दम

Sat, 19 Sep 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
37th Provincial Sports Competition Begins; 350 Athletes to Showcase Their Prowess
फोटो 18 एचएएमपी 37- प्रतियोगिता शुरू होने से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
फोटो 18 एचएएमपी 37- प्रतियोगिता शुरू होने से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाकर खूब तालियां बटोरीं। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर की मेजबानी में 37वीं प्रांतीय त्रिदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। तीन दिन चलने वाली प्रतियोगिता में कानपुर प्रांत के आठ संकुलों से करीब 350 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन


उद्घाटन के साथ ही एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। किशोर और तरुण वर्ग में 800 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने पूरी ताकत झोंकी। बाल वर्ग में 600 मीटर और शिशु वर्ग में 400 मीटर दौड़ में प्रतिभागियों ने ट्रैक पर तेजी दिखाई। किशोर व तरुण वर्ग में गोला फेंक और लंबी कूद की स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले समारोह में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर अतिथियों का अभिवादन किया। पूर्व चैंपियन अपूर्वा ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। स्काउट के छात्रों ने शारीरिक प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। सरस्वती शिशु मंदिर विवेकनगर के छात्रों ने स्वागत गीत और शिशु वाटिका के छात्रों ने अभिनय नृत्य प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं इस विद्यालय के छात्र रहे हैं, इसलिए यहां आकर उन्हें गौरव की अनुभूति होती है।

इस दौरान संगठन मंत्री रजनीश पाठक, क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र, प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र, खेलकूद पर्यवेक्षक महेश सिंह चौहान, प्रबंधक रामकरण सिंह समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रहलाद नारायण खंडेलवाल ने की। संचालन आचार्य रमेश शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed