फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GT road widening started taking possession of land

जीटी रोड चौड़ीकरण को कब्जे में लेने लगे भूमि

Fri, 02 Oct 2020 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
GT road widening started taking possession of land
धौरारा गांव में जीटी रोड की भूमि कब्जे का राजस्व अभिलेख से मिलान करते अफसर। - फोटो : DEHAT
बिल्हौर। तहसील क्षेत्र में जीटी रोड चौड़ीकरण और विस्तारीकरण कार्य दिसंबर माह में आरंभ होने की पूरी उम्मीद है। एनएचएआई और राजस्व विभाग के अधिकारी जिन-जिन राजस्व गांवों में भूमि अधिग्रहण का 70 प्रतिशत काम किया जा चुका है वहां की जमीन कब्जे में लेकर कार्यदायी संस्थाओं से काम आरंभ करने को आदेशित कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को एनएचएआई के फील्ड अफसर सुमित मिश्र और रामअवतार ने क्षेत्र के धौरारा, आंकिन, अरौल, गांगूपुर आदि गांवों में अधिग्रहीत भूमि पर पहुंच का राजस्व अफसरों संग कब्जा लिया। तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के कुल 49 राजस्व गांवों से होकर सिक्स लेन जीटी रोड को गुजरना है, इनमें से अधिकांश गांवों में भूमि देने वाले किसानों को मुआवजा उपलब्ध करा दिया गया है। जिन-जिन गांवों में 70 प्रतिशत ग्रामीणों को मुआवजा दिया जा चुका हैं। उन गांवों में दिसंबर के पहले सप्ताह में काम होना है इसलिए एनएच 91 के अफसर जल्द से जल्द काम आरंभ कराने के इच्छुक है। इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम के साथ कई गांवों में भूमि कब्जा करने की कार्रवाई आरंभ की गई है। एनएचएआई को जल्द से जल्द अधिग्रहीत भूमि कब्जा करा दी जाएगी, जिसके बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed