{"_id":"619383edd97a9d68a2432239","slug":"greenpark-is-lucky-for-indian-batsman-shreyas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में न्यूजीलैंड-भारत के बीच होगा टेस्ट मैच: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस के लिए लकी है ग्रीनपार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में न्यूजीलैंड-भारत के बीच होगा टेस्ट मैच: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस के लिए लकी है ग्रीनपार्क
Tue, 16 Nov 2021 03:42 PM IST
शिखा पांडेय
पुलकित तिवारी, संवाद, कानपुर
पुलकित तिवारी, संवाद, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Nov 2021 03:42 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 नवंबर से ग्रीनपार्क में शुरू होने वाले टेस्ट मैच की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम का हिस्सा बनकर टेस्ट मैच खेलने आ रहे बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के लिए ग्रीनपार्क मैदान काफी लकी है। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए इसी मैदान पर गुजरात लॉयंस के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
ग्रीनपार्क मैदान पर 11 मई 2017 को हुए आईपीएल मैच में दिल्ली डेयरविल्स के आगे गुजरात लॉयंस की टीम ने 196 रनों का लक्ष्य रखा था। दिल्ली की काफी खराब शुरुआत हुई थी। शुरुआती दो ओवरों में ही दिल्ली ने अपने दो सलामी बल्लेबाज सैमसन व रिषभ पंत को खो दिया था।
इसके बाद श्रेयस ने करुण नायर के साथ मिलकर 34 गेंदों पर 57 रनों की साझेदारी की। फिर नायर, सैमुअल्स व कोरी एंडरसन भी जल्द पवेलियन लौट गए, मगर श्रेयस गेंदबाजों का सामना करते रहे। दिल्ली डेयरडेविल्स को अंतिम छह ओवर में 75 रन चाहिए थे और अय्यर 58 रन पर टिके थे।
विज्ञापन
15वें ओवर में श्रेयस ने गुजरात के गेंदबाज सांगवान की गेंद पर लगातार कई चौके जड़कर मैच को पलट दिया था। इस मैच में अय्यर ने 15 चौके व दो छक्के की मदद से 57 गेंदों पर 96 रन बनाए थे। हालांकि इस बार टेस्ट मैच है पर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को उनसे काफी उम्मीद है।