{"_id":"5bc706f1bdec22697e53871d","slug":"good-news-for-train-passengers-eight-more-special-train-in-this-festive-season","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस फेस्टिवल सीजन रेलवे ने चलाईं 20 स्पेशल ट्रेन, मुंबई, कोलकाता और गोरखपुर जाने में होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस फेस्टिवल सीजन रेलवे ने चलाईं 20 स्पेशल ट्रेन, मुंबई, कोलकाता और गोरखपुर जाने में होगी आसानी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:05 PM IST
सार
- मुंबई, कोलकाता, सियालदह, पटना, गोरखपुर जाने में आसानी
- अब तक त्योहार के मद्देनजर 20 स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने त्योहारों के मद्देनजर आठ और स्पेशल ट्रेनों के संचालन का एलान कर दिया है। अब इनकी संख्या बढ़कर 20 हो गई है। उत्तर मध्य रेलवे के बाद अब उत्तर रेलवे ने अलग अलग रूटों पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है।
दिवाली और छठ पर मुंबई, कोलकाता, सियालदह और बिहार को आने जाने वाले यात्रियों को आसानी होगी। वहीं पहले से घोषित 12 स्पेशल ट्रेनों के टिकट लगभग 70 प्रतिशत बुक हो चुके हैं। टिकटों की मारामारी को देखते हुए ये आठ नई ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है।

यह हैं ट्रेनें
डेमो पिक
- ट्रेन नंबर 02365/02366 पटना-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 15 से 22 नवंबर तक पटना से हर गुरुवार और रविवार को रात साढ़े आठ बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 7:25 बजे सेंट्रल और दोपहर 2:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से ट्रेन हर शुक्रवार और सोमवार को शाम 6:35 बजे चलेगी। तड़के तीन बजें सेंट्रल और दोपहर पौने एक बजे पटना पहुंचेगी। एक कोच एसी-2, चार कोच एसी-3 और चार स्लीपर कोच होंगे।
- ट्रेन नंबर 05527/05528 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर को रात साढ़े नौ बजे दरभंगा से चलेगी और दूसरे दिन रात पौने दस बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 19 नवंबर को दिल्ली से रात 12:10 बजे चलेगी और रात पौने 12 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इस ट्रेन का लखनऊ, कानपुर, इटावा, अलीगढ़, गाजियाबाद में ठहराव है। एक कोच एसी-2, दो कोच एसी-3 और 13 स्लीपर और छह जनरल कोच होंगे।

- ट्रेन नंबर 02597/02598 गोरखपुर-मुंबई साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 20 अक्तूबर से 17 नवंबर तक गोरखपुर से हर शनिवार को सुबह 8:25 बजे चलेगी और दोपहर 3:05 बजे सेंट्रल पहुंचेगी और दूसरे दिन दोपहर सवा 12 बजे सीएसटीएम (मुंबई) पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन मुंबई सें 21 अक्तूबर से 18 नवंबर तक हर रविवार को दोपहर 2:20 बजे चलेगी और दूसरे दिन दोपहर 12 बजे सेंट्रल स्टेशन और शाम पौने सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी। एक कोच एसी-2, एक कोच एसी-3 और 10 स्लीपर और छह जनरल कोच होंगे।
- ट्रेन नंबर 03165/03166 सियालदह-आनंद विहार टर्मिनल एसी स्पेशल तीन नवंबर से 17 नवंबर तक सियालदह से हर शनिवार को दोपहर 12:55 बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 6:55 बजे सेंट्रल और दोपहर पौने दो बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार से 4 नवंबर से 18 नवंबर तक हर रविवार को सुबह 6:35 बजे चलेगी दूसरे दिन रात पौने 11 बजे सियालदह पहुंचेगी। इसमें चार कोच एसी-2 और नौ एसी-3 कोच होंगे।