फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl student bitten by poisonous insect, lost her life due to bushfire

Kanpur News: छात्रा को जहरीले कीड़े ने काटा, झाडफूंक के चक्कर में गई जान

Sun, 21 Jul 2024 03:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 21 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Girl student bitten by poisonous insect, lost her life due to bushfire
सिकंदरा। थाना क्षेत्र क ऊधौवपुर में शुक्रवार रात को घर के आंगन में सो रही छात्रा को जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन झाडफूंक के लिए यहां से वहां भटकते रहे। हालत बिगड़ने पर उसे शनिवार सुबह उपचार के लिए अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ऊधौवपुर निवासी भूपसिंह की बेटी आंचल देवी (14) गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी। शनिवार रात को खाना खाने के बाद वह घर के आंगन पर सो गई। रात करीब 12 बजे उसके हाथ में जहरीले कीड़े ने काट लिया। शोर मचाने पर जागे परिजन उसे झाड़फूंक के लिए यहां से वहां लेकर घूमते रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह हालत बिगड़ जाने पर परिजन उसे अकबरपुर के निजी अस्पताल में ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अनहोनी पर मां पुष्पा देवी व पिता रो-रोकर बेहाल हैं। छात्रा की मौत प्रधानाध्यापक ज्योति देवी व शिक्षकों ने शोक जाहिर किया। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि अकबरपुर थाना पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी तहसील प्रसाशन को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed