फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl committed suicide know experts opinion about love affair

फेसबुक से शुरू हुई मोहब्बत का दर्दनाक अंत, ''लव अफेयर'' के बारे में विशेषज्ञ की ये राय जरूर पढ़ें

Thu, 11 Oct 2018 07:55 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 11 Oct 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
girl committed suicide know experts opinion about love affair
डेमो पिक
कानपुर: असम में तैनात आरपीएफ के एक सिपाही की दोस्ती फेसबुक पर राजस्थान में नौकरी करने वाली एक लड़की से होती है। दोनों के बीच नंबरों का आदान प्रदान होता है। फिर मोबाइल पर बात शुरु हो जाती है। तीन महीने की बातचीत के बाद दोनों शादी का फैसला करते हैं और कोर्ट मैरिज कर लेते हैं। शादी के तीन महीने बाद ही लड़की ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


मूलरूप से सजेती दौलतपुर निवासी संघप्रिय (27) असम में आरपीएफ सिपाही है। फेसबुक पर संघप्रिय की दोस्ती सात माह पूर्व पुखरायां निवासी नीलम (21) से हुई। नीलम राजस्थान में एक निजी कंपनी में जॉब कर रही थी। बात करते करते दोनों को प्यार हो गया। आपसी सहमति से दोनों ने 11 जुलाई 2018 को कानपुर में कोर्ट मैरिज कर ली। शादी में दोनों पक्षों से कोई भी शामिल नहीं हुआ था। शादी के बाद नीलम अपनी जॉब छोड़कर मौसेरी ननद के साथ कल्याणपुर रोड शिव बिहार स्थित एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी।
विज्ञापन

girl committed suicide know experts opinion about love affair
डेमो पिक
मौसेरी ननद ने बताया शादी के लिए संघप्रिय तीन दिनों के लिए कानपुर आया था। इसके बाद वह फिर असम चला गया। सितंबर में संघप्रिय एक दिन के लिए नीलम के पास रुका और फिर अपने गांव चला गया। इसके बाद दोनों की सिर्फ मोबाइल पर ही बात हुई। मंगलवार रात नीलम ने पंखे पर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। फारेंसिक टीम के डॉ पीके श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्लियर सुसाइड निकला है। 

शादी में नहीं हुआ था कोई शामिल
संघप्रिय के दो भाई गुलशन और अमरजीत हैं। मां सरला देवी के साथ दोनो भाई सजेती दौलतपुर में रहते हैं। लड़के के पिता का कुछ साल पूर्व निधन हो गया था। नीलम के दो भाई और एक बहन है। मां विमला देवी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। जब 11 जुलाई को दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी तो उसमे दोनों परिवारों से कोई भी शामिल नहीं हुआ था। कोर्ट मैरिज में लगने वाले दो गवाह भी संघप्रिय के दोस्त बने थे।

 

girl committed suicide know experts opinion about love affair
डेमो पिक
लड़की के परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
मां विमला देवी ने बेटी के पति संघप्रिय, ननद, देवर गुलशन और मां सरला देवी पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। विमला देवी ने बताया कि संघप्रिय दो लाख रुपये के लिए नीलम को मारता पीटता था। कल्याणपुर इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों लोगों के कॉल रिकॉर्ड चेक किए जाएंगे। अभी तक सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है

क्या कहते हैं विशेषज्ञ 
लव अफेयर के दौरान लड़का-लड़की एक दूसरे को बेस्ट समझते हैं। उन्हें नहीं पता होता कि शादी से सिर्फ दो लोग नहीं, बल्कि दो परिवार जुड़े होते हैं। लव मैरिज एक वन वे ट्रैफिक होता है। इसमें अगर लड़ाई होती हैै तो कोई समझाने वाला नहीं होता है। ऐसे में लड़का-लड़की को कोई रास्ता नहीं नजर आता है। कई बार मन में आता है क्या मैं मर जाऊं। ऐसे में जो सक्षम लड़कियां होती हैं वो अपना माइंड डाइवर्ट करती हैं। जो परिवार के पास मदद के लिए नहीं जा सकती वो डिप्रेशन में जाने लगती हैं। कभी-कभी सुसाइड जैसे कदम उठा लेती हैं।
डॉ उन्नति कुमार, मनोचिकित्सक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed