फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Friendship cricket match won by DM XI by 17 runs

Kanpur News: मैत्री क्रिकेट मैच डीएम एकादश ने 17 रनों से जीता

Wed, 16 Aug 2023 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Friendship cricket match won by DM XI by 17 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को तिलक महाविद्यालय स्टेडियम पर डीएम एकादश और पत्रकार एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएम एकादश ने 115 रन बनाए । बाद में पत्रकार एकादश 98 रन ही बना सका। इस प्रकार डीएम एकादश ने मैच जीत लिया।

मैत्री क्रिकेट मैच में डीएम एकादश की कप्तान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व उप कप्तान चारू निगम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। डीएम व एसपी ने आेपनिंग कर कमार संभाली। इसके बाद सुभाष और भूपेंद्र ने अपनी टीम को मजबूत शुरूआत दी। चौकों, छक्कों की बदौलत टीम ने 12 ओवर में 115 रनों का पत्रकार एकादश को लक्ष्य दिया। जबाव में खेलने उतरी पत्रकार एकादश की टीम के खिलाड़ियों की शुरूआत बहुत अच्छी रही। ओपनिंग पर कौशलेंद्र शंकर पोरवाल व संदीप राठौर ने कमान संभालने के बाद अपनी आतिशी बल्लेबाजी दिखानी शुरू की, लेकिन जल्द ही कौशलेंद्र पोरवाल पवेलियन वापस लौट गए। इसके बाद खेलने पहुंचे आरिफ भी बहुत कुछ नहीं कर सके। उनके बाद पहुंचे अमन भी कोई खास नहीं कर सके। फिर क्रीज पर पहुंचे सौरभ शाक्य ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 26 रन बटोरे। वहीं रोहित अवस्थी ने सौरभ का साथ देते हुए 16 रन बनाए, लेकिन इसके बाद एक के बाद एक खिलाड़ी आउट होते चले गए। इस तरह से सात विकेट खोकर पत्रकार एकादश 12 ओवरों में 98 रन ही बना सकी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह मैत्री मैच है इसमें हारजीत का कोई मतलब नहीं होता। उन्होंने दोनों टीमों को बधाई दी। वहीं एसपी चारू निगम ने अपनी टीम का उत्सावर्धन कर उन्हें जीतने पर बधाई दी। इससे पहले पत्रकार एकादश के मैनेजर पुष्पक शुक्ला, विवेक पोरवाल, प्रवेश चतुर्वेदी, सुनील गुप्ता, कप्तान विवेक विश्नोई, संदीप शुक्ला, अर्पित अवस्थी, आरिफ, जाहिद अख्तर आदि पत्रकारों ने मुख्य अतिथि डीएम नेहा प्रकाश व एसपी चारू निगम, सीडीओ अनिल कुमार सिंह व तिलक महाविद्यालय प्राचार्य डॉ रवि कुमार का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व एसपी चारू निगम ने विजेता व उप विजेता टीम के कप्तानों को ट्राफियां प्रदान की। इस अवसर पर जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी, बीपीएड विभाग के प्रो. विजय उपाध्याय, प्रो. रजनीश द्विवेदी, नगर पालिका परिषद के रामआसरे गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि अजय शुक्ल अंजाम ने किया। कमेंट्री गौरव त्रिपाठी एडवोकेट ने की। अंपायर की भूमिका टीपी निषाद व योगेंद्र सिंह ने निभाई। पत्रकार एकादश की ओर से
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed