फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four roads will be built in Akbarpur with Rs 1.03 crore

Kanpur News: अकबरपुर में 1.03 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें

Fri, 17 Jan 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Four roads will be built in Akbarpur with Rs 1.03 crore
अकबरपुर में उखड़े सीएचसी मार्ग से निकलते वाहन सवार। - फोटो : संवाद
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर निकाय प्रशासन नगर में चार सड़कें बनाएगा। इस पर 1.03 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। सीएचसी मार्ग सीसी बनेगा। अन्य तीन मार्गाें पर इंटरलॉकिंग कराई जाएगी और दोनों ओर नालियां बनेंगी।
विज्ञापन


संजय नगर में सीएचसी मार्ग गहराई में है। इससे बारिश में जलभराव होता है। कई जगह मार्ग टूट गया है। इससे आवाजाही में दिक्कत होती है। वहीं आंबेडकर नगर व कन्हैया नगर में बदहाल रास्तों पर आवाजाही में परेशानी हो रही थी। लोग लगातार रास्तों को दुरुस्त कराने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर इन रास्तों को दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया है। माती रोड से सैनिक अस्पताल तक सीसी सड़क बनेगी तो सीएचसी आने वाले मरीजों और इस तरफ आबादी में रहने वाले लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

आंबेडकर नगर में माती रोड से तहसील परिसर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण, कन्हैयानगर में आघू बंबा से अमित पांडेय के मकान तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण और कन्हैयानगर में अमित के मकान से सुरेश पांडेय के मकान तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण कार्य होंगे। ईओ आशीष कुमार ने बताया कि ठेकेदार चयन की प्रक्रिया की जा रही है। सड़क व नाली बनने से लोगों को सहूलियत होगी। जल निकासी की समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

अशोक नगर में 180 मीटर ढका नाला बनेगा



अशोक नगर में सुरेश श्रीवास्तव के मकान से बाढ़ापुर मार्ग तक ढका हुआ आरसीसी नाला निर्माण कराया जाएगा। इसमें करीब 29.62 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे यहां जल निकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा। नाला ढ़का होने से परिवेश साफ सुथरा रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed