फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति को बांंधकर फेंक दिया फिर बारी-बारी से महिला को बनाया हवस का शिकार

Sat, 06 Jan 2018 11:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
four men raped women in banda
डेमो पिक
यूपी के बांदा जिले में बदमाशों ने तमंचे के बल पर पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुराचार किया। ग्रामीणों के आने पर आरोपी धौंस-धमकी देकर भाग निकले।


 
four men raped women in banda
डेमो पिक
चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरीखानपुर गांव में रिश्तेदारी में गई थी। वह गुरुवार शाम पति व बहनोई के साथ घर लौट रही थी। बदौसा में बस से उतरने के बाद तीनों पैदल ही घर जा रहे थे। वे बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव स्थित बागै नदी किनारे पहुंचे थे कि चार लोगों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया।


 
four men raped women in banda
डेमो पिक
महिला के पति व बहनोई को जमकर पीटा। इस बीच किसी तरह उसका बहनोई भाग निकला। असलहाधारियों ने महिला के पति को रस्सी से बांध कर पटक दिया। एक व्यक्ति तमंचा लिए उसके पास खड़ा रहा और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
four men raped women in banda
डेमो पिक
इसके बाद महिला को पास ही स्थित झोपड़ी में ले गए। जहां उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। कुछ देर बाद महिला का बहनोई अन्य ग्रामीणों के साथ ललकारते हुए मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों को आता देख असलहाधारी बदमाश भाग निकले। शुक्रवार को महिला के  पति की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष आरके पटेल ने बताया कि यूपी-100 ने इस बाबत सूचना दी थी। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed