फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR on principal husband on Kahasuni in DAP fertilizer distribution

Kanpur News: डीएपी खाद वितरण में कहासुनी पर प्रधान पति पर एफआईआर

Fri, 10 Oct 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
FIR on principal husband on Kahasuni in DAP fertilizer distribution
चकरनगर। पुलिस ने छह दिन पहले डीएपी खाद वितरण लेकर हुई कहासुनी पर वृद्ध की तहरीर पर प्रधान पति पर मारपीट व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रधान ने पति पर राजनीतिक दबाव के चलते रिपोर्ट दर्ज करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बंसरी साधन सहकारी समिति पर पांच अक्तूबर को सोनू परिहार ने खाद वितरण न होने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को ताला तोड़कर खाद बांटने की चेतावनी दी थी। उनके नेतृत्व में किसानों ने समिति पर धरना भी दिया था। इस दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। प्रदर्शन के बाद एसडीएम के निर्देश पर समिति पर खाद वितरण शुरू कर दिया गया था, जिससे किसानों को राहत मिली थी। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। ग्राम प्रधान रज्जो देवी ने आरोप लगाया कि सचिव के चेहते कुछ लोगों से उनके पति की खाद बांटने को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद राजनीति के तहत उनके पति के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित तहसीलदार निवासी बिडौरी की तहरीर पर सोनू परिहार के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है। प्रभारी निरीक्षक बिठौली राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि वृद्ध की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed