फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   File complaints regarding contamination or adulteration in food items on the Food Safety Connect platform.

Kanpur News: फूड सेफ्टी कनेक्ट प्लेटफॉर्म पर करें खाद्य पदार्थों में गंदगी या मिलावट की शिकायत

Fri, 24 Jul 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
File complaints regarding contamination or adulteration in food items on the Food Safety Connect platform.
कानपुर। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने फूड सेफ्टी कनेक्ट प्लेटफॉर्म विकसित किया है। यह खाद्य सुरक्षा के साक्षी बनें अभियान का हिस्सा है। इसके माध्यम से उपभोक्ता खाद्य पदार्थों में गंदगी या मिलावट की शिकायत कर सकेंगे।
विज्ञापन

अब होटल, रेस्टोरेंट या फूड स्टॉल पर बासी भोजन या असुरक्षित खाद्य पदार्थ दिखने पर शिकायत दर्ज की जा सकती है। शिकायत के साथ मौके की फोटो अपलोड करने की सुविधा भी है। यह शिकायत सीधे खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पास पहुंचेगी और तुरंत कार्रवाई होगी। टोलफ्री नंबर 18001805533 पर भी शिकायत की जा सकती है। कानपुर जिले में 1680 लाइसेंसी रेस्टोरेंट, 1729 पंजीकृत खाद्य प्रतिष्ठान और 3540 पंजीकृत मोबाइल फूड वेंडर हैं। यह प्लेटफॉर्म खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस की जानकारी भी प्रदान करता है। पहले दर्ज शिकायतों की स्थिति की निगरानी भी संभव है। एफएसएसएआई ने सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट का क्यूआर कोड लगाने को कहा है। यह क्यूआर कोड प्रवेश द्वार, बिलिंग काउंटर और भोजन कक्ष में प्रदर्शित करना होगा। इससे उपभोक्ता तुरंत शिकायत दर्ज कर पाएंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग जागरूकता कार्यक्रम भी चला रहा है। सहायक खाद्य आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि यह एप लोगों को मिलावटी और गंदगी वाले खाद्य पदार्थों से बचाने के लिए शुरू किया गया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed