असिस्टेंट बैंक मैनेजर की बहादुरी की वजह से कानपुर में बैंक लुटने से बच गया। पिस्टल से लैस दो बदमाशों ने दिनदहाड़े बर्रा के बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लूट का प्रयास किया था। नकाबपोश लुटेरे ने बैंक में घुसते ही गोलियां चला दीं, इसके बाद लुटेरे ने बैंक की महिला सहायक प्रबंधक पर पिस्टल तानकर बैग में कैश भरने को कहा। महिला सहायक प्रबंधक ने बहादुरी दिखाते हुए बैंक का सायरन बजा दिया जिस पर लुटेरे ने उन पर भी गोली चला दी। सहायक प्रबंधक काउंटर के पीछे झुक गईं जिससे गोली उनके बगल से निकल कर दीवार में जा लगी।
{"_id":"5a3df27b4f1c1b0b788b46bf","slug":"female-manager-saved-from-bank-robbery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट बैंक मैनेजर की 'बहादुरी की चर्चे' दूर-दूर तक फैले, जान पर खेलकर रोकी बैंक रॉबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट बैंक मैनेजर की 'बहादुरी की चर्चे' दूर-दूर तक फैले, जान पर खेलकर रोकी बैंक रॉबरी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
सहायक प्रबंधक रीना चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक प्रबंधक रीना चौधरी
सायरन बजते ही लुटेरा पिस्टल लहराते हुए भाग निकला। इस पर एक बुजुर्ग ने लुटेरों की बाइक लात मारकर गिरा दी और दूसरे बुजुर्ग ने लुटेरे को दबोच लिया और पिस्टल छीन ली। उधर, लुटेरे के दूसरे साथी को भी 10 मिनट बाद पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस लुटेरों से पूछताछ कर रही है। सहायक प्रबंधक और एक बुजुर्ग को आईजी ने 25-25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
सहायक प्रबंधक रीना चौधरी
बैंक की बर्रा शाखा जे ब्लॉक विश्व बैंक कालोनी कर्रही रोड पर स्थित है। दोपहर में बैंक के कर्मचारी रोज की तरह ग्राहकों का कामकाज निपटा रहे थे। दोपहर लगभग 12:15 बजे काली टोपी, काला चश्मा लगाए व काले रंग के रूमाल से चेहरा ढके लुटेरा हाथ में पिस्टल लेकर बैंक में दाखिल हुआ। लुटेरे ने काले रंग का पिट्ठू बैग लटका रखा था। लुटेरे ने बैंक में घुसते ही गोली चला दी। गोली बैंक की छत पर लगी। गोली चलते ही बैंक में मौजूद 8-10 ग्राहक व स्टाफ सहम गए। लुटेरे ने सबको एक किनारे बैठने को कहा और फिर सहायक प्रबंधक रीना चौधरी के केबिन के पास पहुंचा। रीना पर पिस्टल तानते हुए लुटेरे ने उन्हें पिट्ठू बैग देकर कहा कि इसमें रुपया भर दो, जरा भी चालाकी की तो गोली मार दूंगा। रीना डरी नहीं बल्कि समझदारी दिखाते हुए अपने काउंटर में नीचे लगे बैंक के सायरन का बटन दबा दिया। सायरन बजने लगा तो हड़बड़ाए लुटेरे ने सीधा रीना पर गोली दाग दी और फिर बाहर भागा। बाहर भीड़ ने लुटेरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक प्रबंधक रीना चौधरी
लुटेरा सामने था पर डरी नहीं
सहायक प्रबंधक रीना चौधरी ने बताया कि वारदात के समय वह ग्राहकों की चेक पास कर रही थीं। उसी दौरान बैंक के भीतर गोली चली। उन्होंने उधर देखा और समझ गईं कि बैंक में लुटेरे घुस आए हैं। वह कुछ समझ पातीं कि तब तक चेहरा ढके लुटेरा सीधे उनके काउंटर पर आ धमका और उन पर पिस्टल तान दी। उन्होंने बिना डरे तुरंत सायरन का बटन दबा दिया।
सहायक प्रबंधक रीना चौधरी ने बताया कि वारदात के समय वह ग्राहकों की चेक पास कर रही थीं। उसी दौरान बैंक के भीतर गोली चली। उन्होंने उधर देखा और समझ गईं कि बैंक में लुटेरे घुस आए हैं। वह कुछ समझ पातीं कि तब तक चेहरा ढके लुटेरा सीधे उनके काउंटर पर आ धमका और उन पर पिस्टल तान दी। उन्होंने बिना डरे तुरंत सायरन का बटन दबा दिया।
विज्ञापन
सहायक प्रबंधक रीना चौधरी
इस पर जब लुटेरे ने उन पर गोली दागी तो मारे दहशत के चीख निकल गई। मैं बस बचने के लिए काउंटर के नीचे छिप गई, फिर शोर-शराबा होने लगा। जब लुटेरा भाग गया तब बदहवास हाल में वह काउंटर से बाहर निकलीं फिर रो पड़ीं। घटना के घंटों बाद भी रीना दहशत में थीं। जब भी उनसे कोई घटना के बारे में पूछता तो आंखों से आंसू छलकने लगते थे।