{"_id":"668fe05299f30ae4c10493c4","slug":"fatehpur-two-bike-riders-died-in-a-vehicle-collision-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Accident: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Accident: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 11 Jul 2024 07:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:34 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूरों की मौत हो गई। फर्रूखाबाद के रज्जेपुर थाना क्षेत्र के बदनपुर गांव निवासी गंगाराम का पुत्र लालमन (27) व हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के रामपुर मझियांरा निवासी रामौतार का पुत्र सत्येंद्र (29) मजदूर थे।
विज्ञापन
दोनों सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हसनपुर कसार गांव में पानी टंकी निर्माण में मजदूरी का काम करते थे। दोनों बुधवार रात किसी काम से बाइक से चौकी चौराहा गए थे। हसनपुर कसार लौटते समय ऐरायां मोड़ पर किसी वाहन की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन