{"_id":"6ab96b091c40df75ff086c8e","slug":"doctors-did-not-reach-the-health-fair-patients-returned-without-treatment-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-163348-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आरोग्य मेले में नहीं पहुंचे डॉक्टर, बिना इलाज लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आरोग्य मेले में नहीं पहुंचे डॉक्टर, बिना इलाज लौटे मरीज
विज्ञापन
फोटो-12-मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीज देखता डाक्टर। संवाद
फतेहपुर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी जूनियर डॉक्टरों के भरोसे नजर आई।
सामान्य तौर पर सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीजों का उपचार किया गया, जबकि अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल जाने की सलाह दी गई। कुछ अस्पतालों में डॉक्टरों के न पहुंचने पर मरीजों को बिना इलाज के भी लौटना पड़ा।
बहुआ पीएचसी में चिकित्सा प्रभारी नहीं पहुंचे
बहुआ पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान रविवार सुबह 11:43 बजे प्रभारी डॉक्टर के कक्ष में कुर्सी खाली रही। फार्मासिस्ट अनिल वर्मा दवा कक्ष में बैठे थे, जबकि वार्ड बॉय मरीजों के पर्चे बना रहे थे। अस्पताल में मरीज खुशी, नीतू, बेनू, भूरा, पारुल, जयसिंह, विजय लक्ष्मी समेत अन्य डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
असोथर पीएचसी में 20 जरूरी दवाएं नहीं
पीएचसी असोथर में रविवार को आरोग्य मेले में रविवार दोपहर एक बजे तक 40 मरीज ओपीडी पहुंचे। चिकित्सक डॉ. महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इन दिनों खांसी और वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। फार्मासिस्ट दिनेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में 20 जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं।
सर्दी, बुखार के मरीज पहुंचे
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औंग में बारिश के कारण मुख्यमंत्री आरोग्य मेला प्रभावित रहा। डॉ. शालिनी ने बताया कि रविवार को मरीज कम आते हैं। आरोग्य मेले में 14 मरीज पहुंचे। इनमें जुकाम, बुखार, सिर दर्द, पेट दर्द, शुगर और बीपी की समस्या वाले मरीज शामिल रहे।
पीएचसी और सीएचसी में प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉक्टरों के बैठने के निर्देश हैं। अगर किसी पीएचसी में डॉक्टर नहीं बैठते हैं तो शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. यूबी सिंह, सीएमओ।