फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Science and Math Garden to be built at PM Shri Vidyalaya with Rs 5 lakh

Fatehpur News: पीएमश्री विद्यालय में पांच लाख से बनेगा साइंस और मैथ गार्डन

Sun, 27 Sep 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Science and Math Garden to be built at PM Shri Vidyalaya with Rs 5 lakh
फतेहपुर। पीएमश्री विद्यालय में पांच लाख रुपये से साइंस व मैथ गार्डन का निर्माण कराया जाएगा। विभाग ने विद्यालय चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। गार्डन को मॉडल डेमॉन्स्ट्रेशन पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। निर्माण के बाद अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी भी यहां भ्रमण कर अनुभव आधारित शिक्षा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में 20 पीएमश्री विद्यालय संचालित हैं। इनमें से एक विद्यालय का चयन साइंस और मैथ गार्डन के लिए किया जा रहा है। चयन के लिए विद्यालय परिसर में बच्चों की पहुंच के साथ पर्याप्त स्थान उपलब्ध होना जरूरी है। गार्डन में गणित और विज्ञान से संबंधित मॉडल, उपकरण व प्रयोगात्मक गतिविधियों की सामग्री स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

गार्डन में ट्राफिक टावर ट्री, डायरेक्शन टावर ट्री, सोलर सिस्टम मॉडल, एआर सोलर सिस्टम चार्ट, डिस्टेंस मीटर मॉडल, ड्रोन, राकेट किट, रोबोटिक लर्निंग किट सहित 26 तरह के मॉडल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांत और गणित की अवधारणाओं को समझने में आसानी होगी। मॉडल और उपकरणों की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्डन के निर्माण की निगरानी के लिए जिला स्तर पर समिति गठित होगी। इसमें डीएम अध्यक्ष, सीडीओ सदस्य, बीएसए सदस्य-सचिव, विज्ञान विषय के एक प्राध्यापक और जिला स्तरीय उच्च शिक्षण संस्थान से एक तकनीकी विशेषज्ञ सदस्य होंगे। जिला समन्वयक निर्माण एमएल वर्मा ने बताया कि विद्यालय तक पहुंच मार्ग सहित उपलब्ध स्थान को देखते हुए चयन प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed