फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Student dies after being buried under the debris of the cell

Fatehpur: कोठरी के मलबे में दबकर छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 23 Sep 2024 06:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Sep 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Student dies after being buried under the debris of the cell
हर्ष की फाइल फोटो व ढही कोठरी का मलबा - फोटो : अमर उजाला
हुसैनगंज में बारिश से दीवारों में आई सीलन से कच्ची कोठरी रविवार को भरभराकर ढह गई। हादसे में कक्षा दो के छात्र की मौत हो गई। गृहस्थी भी दबकर बर्बाद हो गई। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। हादसा चार दिन पहले हुई बारिश से दीवारों में सीलन की वजह से होना बताया जा रहा है। थानां क्षेत्र के मिर्जापुर भिटारी के कंधरापुर गांव में अमृत लाल मौर्य के परिवार के सभी लोग रविवार रात बरामदे में खाना खा रहे थे।
विज्ञापन


अमृतलाल का सात वर्षीय पुत्र हर्ष उर्फ राज कोठरी में चारपाई पर सो रहा था। अचानक कोठरी भरभरा कर ढह गई। सो रहा हर्ष मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। फावड़े, कुदाल लेकर ग्रामीणों ने मलबा हटाकर हर्ष को बाहर निकाला। परिजन हर्ष को सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से मां मंजू देवी, बड़ी बहन शिखा का हाल बेहाल हो गया। कम्पोजिट विद्यालय मिर्जापुर भिटारी में हर्ष कक्षा दो का छात्र था। सूचना पर राजस्व टीम मौके का जायजा लेने पहुंची। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed