फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Road Accident, Uncontrolled Janrath bus collided with a dumper, two died and one seriously injured

Fatehpur Road Accident: अनियंत्रित जनरथ बस डंपर में टकराई, दो की मौत और एक गंभीर घायल, आठ को दूसरी बस से भेजा

Sun, 08 Sep 2024 11:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Sep 2024 11:41 AM IST
सार

Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र में देर रात एक डंपर से जनरथ बस टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया।

विज्ञापन
Fatehpur Road Accident, Uncontrolled Janrath bus collided with a dumper, two died and one seriously injured
fatehpur road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में शनिवार रात  तीन बजे गोधरौली गांव में जनरथ बस डंपर में टकरा गई। हादसा कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एक कत्था फैक्टरी के सामने हुआ। इस जारेदार टक्कर में बस के परखच्चे उड़ गए और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कानपुर विकास नगर डिपो की जनरथ बस बनारस से कानपुर जा रही थी। चालक-परिचालक सहित बस में 11 लोग सवार थे। कौशांबी जनपद के थाना सैनी के अजुहा नगर पंचायत के कृष्णा नगर के स्व. भगवर सिंह का पुत्र बेगराज सिंह बस चालक है। परिचालक गोरखपुर सदर कोतवाली का रामानंद यादव का पुत्र सर्वेश यादव था।
विज्ञापन

कानपुर नगर के सचेंडी थाने के जुगराजपुर गांव का रामनरेश मिश्रा का पुत्र मोहित मिश्रा बस में सवार था। सर्वेश और और मोहित मिश्रा की मौत हो चुकी है। अलीगढ़ के सराय अकिल जंगल दाढ़ी के शकील खान के पुत्र शकील अहमद घायल हैं। तीनों को 108 एम्बुलेंस से फतेहपुर भेजा गया था। यहां पर डॉक्टर ने मोहित और सर्वेश को मृत घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ सवारियों को दूसरी बस से कानपुर भेजा
मोहित बनारस से कानपुर जा रहा था। चकरपुर मंडी में राजलक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी में मुनीम था। मोहित अविवाहित था। मां पिंकी तथा बड़े भाई शोभित व रोहित के साथ रहता था। ट्रेडिंग कंपनी के काम से बनारस गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया आठ सवारियों को दूसरी बस से कानपुर भेज दिया गया था।



हाईवे में खड़े डंपर के चल देने से हुआ हादसा
बस चालक बेगराज सिंह ने बताया हाईवे में पहले से दो डंपर बराबरी पर खड़े थे। जैसे ही बस पास पहुंची दोनों डंपर तेजी से हाईवे में चल पड़े। बस के आगे दोनों डंपर आ गए। बस रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे टकरा गई।

रोडवेज की टीम मौके पर पहुंची
दुर्घटना की सूचना पर रोडवेज की जांच टीम रविवार सुबह मौके पर पहुंची। टीम में सुरेश चंद यादव सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक तथा किरन कुमारी स्टेशन मास्टर फतेहपुर व राकेश कुमार तिवारी दुर्घटना प्रभारी सम्मिलित है। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed