फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Grabbed money and tried to misdeed

Fatehpur: रुपये हड़पे, मांगने पर किया दुष्कर्म का प्रयास, म्यूचुअल फंड कंपनी के अभिकर्ता और भाई पर मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Nov 2022 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Nov 2022 09:35 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में महिला से डेढ़ लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। कोर्ट के आदेश पर एजेंट, उसके भाई और बरेली की म्यूचुअल फंड कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Fatehpur: Grabbed money and tried to misdeed
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के बहुआ में म्यूचुअल फंड कंपनी के अभिकर्ता (एजेंट) ने रकम दोगुनी करने का लालच देकर महिला के करीब डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने अभिकर्ता के भाई से शिकायत की तो उसने परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


थाने और एसपी से गुहार के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर एजेंट, उसके भाई और बरेली की म्यूचुअल फंड कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ललौली थाना क्षेत्र की महिला ने तहरीर में बताया कि गांव के अरविंद साहू ने खुद को विआल म्यूचुअल बेनिफिट निधि का फील्ड ऑफिसर बताया था।
विज्ञापन


पांच साल में दोगुना करने का लालच देकर 2017 में डेढ़ लाख रुपये जमा कराए थे। पांच साल बाद रुपये मांगने पर टरका दिया। जुलाई में बताया कि कंपनी बंद हो गई है, रुपये न मिलने की बात कही। दबाव डालने पर 30 जुलाई की शाम रुपयेे देने के लिए ट्यूबवेल पर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां जाने पर छेड़खानी की और नलकूप कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया। 31 जुलाई को अरविंद के भाई विजयपाल ने शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि आरोपी विजय पाल अपराधी किस्म का है। आरोप लगाया कि एसपी से शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर ललौली थाना पुलिस ने विजयपाल, अरविंद साहू और विआल म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड, रघुवंश कांप्लेक्स, अयूब खान चौराहा, सिविल लाइन बरेली के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म के प्रयास, गाली गलौज, धमकी और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed