फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Cylinder Blast, Roof blown off due to cylinder explosion, all household items burnt to ashes, no casu

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर फटने से मकान की उड़ी छत, गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख, नहीं हुई जनहानि

Thu, 27 Jul 2023 04:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Jul 2023 04:58 PM IST
सार

Fatehpur News: थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। एजेंसी से लीकेज सिलेंडर की डिलीवरी हुई थी। शिकायत करने के बाद भी सिलेंडर बदला नहीं गया, जिससे यह हादसा हो गया है।

विज्ञापन
Fatehpur Cylinder Blast, Roof blown off due to cylinder explosion, all household items burnt to ashes, no casu
Fatehpur Cylinder Blast - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर फटने से एक मकान की छत ढह गई। सिलेंडर की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव निवासी सुनील सिंह परमार ने बुधवार को बहुआ गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर मंगवाया था। एजेंसी के कर्मचारी ने घर मे सिलेंडर पहुंचाया। सुनील ने जब सिलेंडर लगाया, तो वह लीकेज निकला। इसकी शिकायत एजेंसी के कर्मचारी से की थी।
विज्ञापन

लेकिन उसने सिलेंडर नहीं बदला। दोपहर तीन बजे घर वाले खाना बना रहे थे। तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। थोड़ी ही देर में पूरे घर मे आग लग गई। घर के लोग बाहर भागे। तभी सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया, जिससे घर की छत उड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायत के बाद भी नहीं बदला सिलेंडर
सुनील ने बताया कि घर की गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया है। एजेंसी से लीकेज सिलेंडर की डिलीवरी हुई थी। शिकायत करने के बाद भी सिलेंडर बदला नहीं गया, जिससे यह हादसा हो गया है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed