फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Case Registered Against Former MLA, His Brother, and Nephew for Electricity Theft

Fatehpur: बिजली चोरी में पूर्व विधायक, भाई व भतीजे पर रिपोर्ट, कटिया डालकर चला रहे थे निजी नलकूप

Mon, 25 May 2026 11:08 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 25 May 2026 11:08 AM IST
सार

Fatehpur News: बिजली चोरी में पूर्व विधायक, भाई व भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रवर्तन दल की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Fatehpur: Case Registered Against Former MLA, His Brother, and Nephew for Electricity Theft
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चांदपुर थाने के कौंह गांव के पूर्व विधायक तथा भाई व भतीजे पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कौंह गांव के आदित्य पांडे तथा राजेश पांडे व आशीष पांडे के निजी नलकूप पोल से कटिया डालकर चलाए जा रहे थे। अवैध कनेक्शन की जांच करने प्रवर्तन टीम शुक्रवार को कौंह गांव पहुंची थी। जिसे चोरी से नलकूप चलते मिले।

विज्ञापन


प्रवर्तन दल के अवर अभियंता सुभाष चंद्र गौतम ने एंटी  थेफ्ट विद्युत थाना फतेहपुर में भारतीय विद्युत संशोधन अधिनियम 2003 धारा 135-1(a) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवैध कनेक्शन की जांच के समय उपस्थित व्यक्ति वैध कागजात नहीं दिखा पाए। टीम ने वीडियो ग्राफी के साथ कार्रवाई की है। वीडियो ग्राफी की सीडी रिपोर्ट में सम्मिलित की गई है। बताते चलें आदित्य पांडेय जहानाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक हैं। राजेश पांडे उनके भाई और आशीष पांडे भतीजे हैं।
विज्ञापन

 
प्रवर्तन दल के अवर अभियंता सुभाष चंद्र गौतम ने बताया 7.5 हॉर्स पावर की तीनों नलकूपों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। मौके पर प्रवर्तन दल प्रभारी उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह तथा मुख्य आरक्षी रईस खान,अमरनाथ, बृजेश कुमार सिंह, आशुतोष प्रजापति भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed