फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Accident, A truck loaded with cold drinks overturned, there was a stampede to loot

Fatehpur: कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक पलटा…लूटने के लिए मची भगदड़, अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने से हुआ हादसा

Wed, 18 Sep 2024 11:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Sep 2024 11:34 AM IST
सार

Fatehpur News: थरियांव थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रक डिववाइडर पर चढ़कर पलट गया। इससे ट्रक लोड में कोल्ड ड्रिंक्स की कैरट सड़क पर गिर गईं, जिन्हें लूटने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
Fatehpur Accident, A truck loaded with cold drinks overturned, there was a stampede to loot
Fatehpur Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के थरियांव कस्बे में कोल्ड ड्रिंक लोड करके जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही कोल्ड ड्रिंक लूटने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर और खलासी को बाहर निकाल। इसके बाद ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

विज्ञापन

खागा थाना क्षेत्र के बुदवन गांव निवासी खलासी उमेश चंद्र ने बताया कि वह ड्राइवर अर्जुन सिंह के साथ उन्नाव से कोल्ड ड्रिंक लोड करके उड़ीसा के लिए जा रहे थे। जैसे ही रात्रि लगभग बारह बजे थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना के पास पहुंचे, तो ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में लगभग 100 मीटर चढ़ते हुए पलट गया।
विज्ञापन




मध्य रात्रि होने के कारण कोल्ड ड्रिंक लूटने वालों की भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचआई के कर्मियों के सहयोग से हाइड्रा व जेसीबी बुलाकर ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया। ड्राइवर और खलासी को मामूली चोटें आई हैं। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि ड्राइवर और खलासी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed