{"_id":"6ab819a0b0d975995105fda7","slug":"rain-disrupts-power-supply-outage-lasts-15-hours-across-250-villages-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-163272-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बारिश ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, 250 गांवों में 15 घंटे तक आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बारिश ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, 250 गांवों में 15 घंटे तक आपूर्ति ठप
विज्ञापन
फोटो-05-अमौली कस्बा स्थित उपकेंद्र में भरा पानी। संवाद
फतेहपुर/अमौली। लगातार बारिश से अमौली, बहुआ और किशनपुर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इन तीनों क्षेत्रों के करीब 250 गांवों में 15 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे करीब 1.10 लाख की आबादी बिजली संकट से परेशान दिखी। कई गांवों में पेयजल संकट भी गहरा गया। वहीं मशीनों और केबल में पानी भरने से फॉल्ट होने पर कर्मचारी दिनभर जुटे रहे।
अमौली में दो दिन से हो रही बारिश से कस्बे के विद्युत उपकेंद्र में पानी भर गया। मशीनों के नीचे जलभराव होने पर सभी फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे दपसौरा, पंप कैनाल, मानेपुर, चांदपुर, अमौली, बिरनई और देवरी समेत सात फीडरों से जुड़े 50 से अधिक गांवों में बिजली संकट गहरा गया।
ट्रांसफार्मर की मशीनों तक जाने वाली केबल भी पानी में डूब गया। शनिवार सुबह आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन जलभराव के कारण फाॅल्ट हो गया। कर्मचारी दिनभर इसे ठीक करने में जुटे रहे। ग्रामीणों के इन्वर्टर भी दो दिन में जवाब दे चुके हैं।
विज्ञापन
अधिकांश सरकारी हैंडपंपों में सबमर्सिबल पंप लगे होने से लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ा। ग्रामीण रवि, अनिल, उमेश, अवधेश और विनोद ने कहा कि उपकेंद्र से कभी भी लगातार एक माह तक सुचारु बिजली नहीं मिलती। अवर अभियंता अनिल मलिक ने बताया कि पंपिंग सेट से उपकेंद्र का पानी निकलवाया जा रहा है। रात तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
पेड़ की डाल गिरने से 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन
बहुआ। शुक्रवार रात करीब आठ बजे दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से बहुआ और दतौली उपकेंद्रों को आने वाली 33 केवी लाइन पर चक हैबतपुर के पास पेड़ की डाल गिर गई। इससे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति करीब 15 घंटे बाधित रही। करीब 200 गांवों की एक लाख आबादी पूरी रात बिजली संकट से जूझती रही। बहुआ के ललौली, शाह, पथरी, बहुआ, हरियापुर, मुत्तौर, पखरौली और थवाई तथा दतौली के जिवकरा, दतौली और भोदर फीडर से जुड़े गांवों में आपूर्ति ठप रही।
बहुआ के राजेश कुमार, सद्गुरु ओमर, सुरेंद्र यादव, रमजानी खान, छोटू पासवान, सुरेंद्र कुमार, राजू और रामगोपाल ने आरोप लगाया कि रात में उपकेंद्र पर ऑपरेटर के अलावा कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं रुकता। वहीं शनिवार सुबह कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर डाल हटाई और मरम्मत के बाद सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल की। अवर अभियंता केतकार सिंह ने बताया कि 33 केवी लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। डाल हटाकर मरम्मत के बाद बिजली बहाल करा दी गई।
ट्रक की टक्कर से दो पोल टूटे
किशनपुर। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर की एचटी लाइन में शुक्रवार रात मौरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो विद्युत पोल टूट गए और मोहल्ले की एलटी केबल भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे करीब 10 हजार आबादी पूरी रात अंधेरे में रही। उपकेंद्र के पास रात करीब नौ बजे बांदा की ओर से आ रहे ट्रक ने एचटी लाइन के पोल में टक्कर मारी। शनिवार सुबह विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति बहाल कर दी। अवर अभियंता नफीस ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था से कस्बे की बिजली बहाल कर दी गई है। बारिश बंद होते ही क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त कराया जाएगा।