फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer suicide due to crops harm

अन्ना पशु चट कर गए खेत, किसान ने लगा ली फांसी

Sat, 10 Dec 2016 10:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Dec 2016 10:47 PM IST
सार


हमीरपुर में तबाही मचाए हैं अन्ना मवेशी, प्रशासन चुप 
तहसीलदार बोले, जांच के बाद करेंगे उचित कार्रवाई 
 

विज्ञापन
farmer suicide due to crops harm
डेमो

विस्तार

अन्ना मवेशियों के फसल चर जाने से दुखी किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहसीलदार मौदहा राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। वह खुद इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन


क्षेत्र के किसानों को अन्ना मवेशी तबाह किए हैं। वे जाड़े कोहरे की परवाह किए बगैर खेतों में रात भर जागकर फसल की रखवाली कर रहे हैं। इसके बावजूद अन्ना मवेशियों से फसल बचा पाना मुश्किल हो रहा है। किसान जान तक देने लगे हैं। इसके बावजूद प्रशासन इस विकट समस्या का कोई हल नहीं ढूंढ पा रहा है। क्षेत्र के इमिलिया गांव में अन्ना मवेशी शुक्रवार रात किसान झल्लन सिंह (58) की पांच बीघा गेहूं की फसल चट कर गए। सुबह इसकी जानकारी होने पर किसान ने फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


मृतक के भतीजे जितेंद्र सिंह ने बताया कि चाचा झल्लन के पास 25 बीघे जमीन थी। तीन बेटियाें की शादी करने के लिए उन्होंने 20 बीघे जमीन बेच दी थी। अब सिर्फ पांच बीघे जमीन ही बची है। इसमें उन्हाेंने साल भर के खाने के लिए गेहूं बोया था। शुक्रवार को परिवार में शादी समारोह के कारण वह खेतों में नहीं जा पाए और रात को अन्ना मवेशी पूरी फसल चर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह खेतों में जाकर नष्ट फसल देखी। घर लौटे तो यही कह रहे थे कि अब साल परिवार का गुजारा कैसे होगा। शाम करीब चार बजे घर के ऊपर वाले कमरे में उन्होंने फांसी लगा ली। चाची कमरे में पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। चीख पुकार सुनकर पूरा परिवार एकत्र हो गया। जितेंद्र ने बताया कि मामले की सूचना एसडीएम मौदहा और थाना पुलिस को दी है। थाना प्रभारी यशकरन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed