फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer suicide because of up police in chitrakoot

चित्रकूट: पुलिस की प्रताड़ना से पीड़ित किसान ने दी जान, एसपी बोले...परिजन कर रहे गलत बयानबाजी

Tue, 21 May 2019 10:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 21 May 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
farmer suicide because of up police in chitrakoot
यूपी पुलिस (फाइल फोटो)
चित्रकूट के मऊ में करीब एक माह पूर्व बेटी और उसकी सहेली के एक साथ खुदकुशी मामले की पैरवी कर रहे किसान ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर सोमवार रात तालाब के पास पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने शव लटका देख पुलिस के साथ ही किसान के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने जहां आरोपों से इनकार किया, वहीं किसान के परिजनों का कहना है कि बेटी और सहेली की खुदकुशी मामले में कुछ लोगों के नाम उजागर होने पर पुलिस ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, जिससे तंग आकर जान दे दी। मऊ थाना क्षेत्र के कटैयाखादर गांव निवासी गिरधारी केवट (45) पुत्र सुकरू केवट सोमवार की दोपहर दो बजे थाने में पूछताछ के लिए बुलाने की बात कहकर घर से निकले थे।
विज्ञापन


 

एक माह पहले किसान की बेटी ने सहेली के साथ की थी खुदकुशी

पत्नी ननकी और गिरधारी के भाई छोटेलाल ने बताया कि देर रात तक जब वह घर नहीं आए तो रिश्तेदारों के यहां जानकारी की, लेकिन पता नहीं चला। सुबह सात बजे गांव से दो किमी दूर हन्नागांव के नया तालाब के पास उनका शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। भाई ने बताया भतीजी सविता और उसकी सहेली शिवदेवी ने 24 अप्रैल को पेड़ में एक साथ खुदकुशी की थी।

आरोप लगाया कि चार मई को भाई को थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाकर मारा पीटा था। आरोप लगाया कि भाई ने बेटी और सहेली की खुदकुशी मामले में गांव के किसी लड़के का नाम पुलिस को बताया था। इस पर पुलिस और आरोपी पक्ष ने गिरधारी पर बयान बदलने पर जोर देते हुए परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। भाई का कहना है कि गिरधारी बटाई में खेत लेकर परिवार का जीवन यापन करते थे।

सीओ इश्तियाक अहमद ने बताया कि बेटी और सहेली की खुदकुशी मामले में परिजनों द्वारा किसी पर आरोप न लगाने से जांच खत्म कर दी गई है। गिरधारी को कभी थाने नहीं बुलाया गया। उनका खुद का कोई पारिवारिक मामला हो सकता है, जिसकी वजह से जान दी है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने कहा ‘गिरधारी के परिजन गलत बयानबाजी कर रहे हैं। किसी पुलिसकर्मी ने जबरन न थाने बुलाया और न ही मारपीट की गई है। 24 अप्रैल को जब गिरधारी की बेटी सहेली संग खुदकुशी की थी, तब परिजनों से पुलिस ने इसका कारण पूछा था। मऊ थाना प्रभारी व अन्य से इस मामले की जानकारी ली जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed