फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Two sub-postmasters looted eight lakhs from account holders, both suspended

Etawah: दो उप डाकपालों ने खाताधारकों के हड़पे आठ लाख, दोनों निलंबित, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार

Wed, 04 Dec 2024 12:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Dec 2024 12:54 PM IST
सार

Etawah News: दो उप डाकपालों ने खाताधारकों के आठ लाख रुपये हड़प लिए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Etawah: Two sub-postmasters looted eight lakhs from account holders, both suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो उप डाकपालों ने धोखाधड़ी कर 28 खाताधारकों के आठ लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत के बाद जांच में दोषी पाए जाने पर दोनों को निलंबित कर दिया गया। डाक निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


भरथना उपमंडल डाक निरीक्षक परवेज अहमद ने सैफई थाने में तहरीर दी है। बताया कि भरथना शाखा के डाकपाल के पद पर काम करते हुए शैलेंद्र कुमार निवासी महावीर नगर थाना भरथना ने खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी की। खाताधारकों ने जब इसकी शिकायत की तो जांच में पता चला कि खातों में जमा करने के लिए आई नकदी खाताधारकों से प्राप्त की गई। पासबुकों में मुहर लगाकर जमा की पुष्टि भी की गई, लेकिन शैलेंद्र कुमार ने जमा रकम को सरकारी हिसाब में शामिल नहीं किया।
विज्ञापन


इस तरह 12 खातों से करीब साढ़े चार लाख रुपये का गबन फर्जी विभागीय दस्तावेज व डाक विभाग की मुहरों का दुरुपयोग कर किया गया। वहीं, सैफई क्षेत्र के परासना डाकघर के कार्यवाहक डाकपाल बृज किशोर निवासी परासना ने भी 16 खातों से इसी तरह लगभग साढ़े तीन लाख रुपये जमा नहीं किए। जांच में दोषी पाए जाने पर दोनों को निलंबित कर दिया। इसके बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि डाक निरीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed