फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Shuttering workers body found hanging in the field police said he was addicted to drinking alcohol

Etawah: खेत में फंदे पर लटका मिला शटरिंग मजदूर का शव, पुलिस बोली- शराब पीने का लती था…आए दिन होती थी लड़ाई

Tue, 12 Aug 2025 11:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Aug 2025 11:25 AM IST
सार

Etawah News: इकदिल के जगन्नाथपुर गांव में एक शटरिंग मजदूर का शव खेत में फंदे से लटका मिला। शुरुआती पुलिस जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।

विज्ञापन
Etawah Shuttering workers body found hanging in the field police said he was addicted to drinking alcohol
विजय कुमार की फाइल फाेटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में जगन्नाथपुर गांव के बाहर एक खेत में शनिवार सुबह एक शटरिंग मजदूर का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान विजय कुमार (27) के रूप में हुई है, जो शटरिंग का काम करता था। थाना पुलिस ने पहुंचकर जांच की है और फॉरेंसिक ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, विजय कुमार (27) निवासी गांव जगन्नाथपुर शटरिंग की मजदूरी करता था। दो साल पहले शिवपुर गांव थाना अछल्दा जिला औरैया निवासी अन्नू देवी से उसकी शादी हुई थी। सोमवार देर रात लगभग एक बजे विजय बिना बताए घर से निकल गया था। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के लोगों ने गांव के बाहर खेत में लटका देखा।

विज्ञापन

शराब पीने का आदी था विजय
सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंच गए। मां रेशमा देवी, पत्नी ढाई माह की मासूम के साथ घटनास्थल पर बिलखते हुए पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पूछताछ में यह पता चला है कि विजय शराब पीने का आदी था। इसलिए उसकी आए दिन परिवार के लोगों से लड़ाई होती थी। फिलहाल आत्महत्या की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed