फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah: Hindutva organization and Congress leaders clash with each other

इटावा: हिंदूवादी संगठन और कांग्रेस नेता आपस में भिड़े, पुलिस ने शांत कराया

Sun, 14 Nov 2021 06:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Nov 2021 06:01 PM IST
सार

हिन्दू सेवा समिति के प्रदीप शर्मा ने कांग्रेसियों पर सनातन धर्म के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। मारपीट की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, कोतवाल टीपी वर्मा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन
Etawah: Hindutva organization and Congress leaders clash with each other
हिंदूवादी संगठन और कांग्रेस नेता आपस में भिड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की अंतिम यात्रा निकालने को लेकर कांग्रेसी और हिन्दू सेवा समिति के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हिन्दू सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अगुवाई में नगर पालिका चौराहे से कांग्रेस कार्यालय के बाहर से सलमान खुर्शीद की अंतिम यात्रा निकालने की तैयारी थी।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय के बाहर से अंतिम यात्रा निकालने का कांग्रेसियो ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प और हाथापाई हुई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर हो रहे कार्यक्रम को खराब करने के लिये बीजेपी के इशारे पर अंतिम यात्रा निकाली जा रही थी।
विज्ञापन


हिन्दू सेवा समिति के प्रदीप शर्मा ने कांग्रेसियों पर सनातन धर्म के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। मारपीट की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, कोतवाल टीपी वर्मा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी सिटी कपिल देव सिंह के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed