{"_id":"5be16973bdec2269556aa554","slug":"engine-error-in-intercity-on-railway-track-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरसिटी के इंजन में फंसकर कटी अन्ना गाय, आगे नहीं बढ़ सकी ट्रेन, मरम्मत कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरसिटी के इंजन में फंसकर कटी अन्ना गाय, आगे नहीं बढ़ सकी ट्रेन, मरम्मत कार्य जारी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
इंटरसिटी के इंजन में आई खराबी
यूपी के हमीरपुर जिले में कानपुर-बांदा रेल लाइन में यमुना ब्रिज के ऊपर कानपुर से इलाहाबाद जा रही इंटरसिटी का इंजन दोपहर लगभग दो बजे अचानक फेल हो गया। ट्रेन रुकने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। रेलवे अधिकारियों ने इसकी जांच की तो पता चला कि एक अन्ना गाय के कटने से इंजन में खराबी आ गयी है।
यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की है। विभाग द्वारा इंजन की मरम्मत का कर्य चल रहा है। जिसके चलते ट्रेन वहीं पर रुकी हुई है।
विज्ञापन
यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की है। विभाग द्वारा इंजन की मरम्मत का कर्य चल रहा है। जिसके चलते ट्रेन वहीं पर रुकी हुई है।