फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   electicity

लाइन फाल्ट से राष्ट्रपति के गांव की बिजली गुल, पेयजल संकट

Sat, 24 Apr 2021 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
electicity
डेरापुर (कानपुर देहात)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख सहित बीस से अधिक गांवों में दो दिन से बिजली गुल है। परौंख और खल्ला गांवों में टंकी से जलापूर्ति ठप है इसकी वजह से पेयजल संकट से लोग जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार की देररात को आंधी आने के बाद डेरापुर उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत लाइनों के 21 खंभे टूट गए। तार आपस में उलझ गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख में उपकेंद्र के फत्तेपुर फीडर से बिजली आपूर्ति होती है। फीडर की लाइन के चार खंभे व लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी वजह से खल्ला, परौंख, खजुरी आदि गांवों की बिजली गुल है। परौंख गांव के साथ खल्ला गांव की टंकी से जलापूर्ति नहीं हो रही है। दूसरे दिन भी विभाग आंधी में क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों को दुरुस्त नहीं करा सका है। इन गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। परौंख गांव के निवर्तमान प्रधान के पति बलवान सिंह ने बताया कि बिजली गुल होने से पेयजल का संकट बना है। वहीं रतनियांपुर फीडर की विद्युत लाइन के भी चार खंभे टूटने से भुपतियापुर, गुरियापुर, रतनियापुर व इकघरा आदि में बिजली नहीं आ रही।
विज्ञापन

तहसीलदार लाल सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के अफसरों को निर्देशित किया गया है। एसडीओ ईश्वर चंद्र तिवारी ने बताया कि टूटे खंभों के स्थान पर नए खंभे लगाए जाएंगे। इसका अनुमोदन लिया जा रहा है। जल्द की विद्युत लाइन दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed