फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   electicity

फाल्ट से 131 गांवों की बिजली सात घंटे गुल

Sat, 15 Aug 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
electicity
तमरापुर गांव में बिजली का टूटा तार दिखाते ग्रामींण। - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर (कानपुर देहात)। जटियापुर ग्रिड सब स्टेशन से जुड़ी मुख्य लाइन में आए दिन फाल्ट से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को फिर मुख्य लाइन में फाल्ट से कस्बे के दोनों सब स्टेशन सात घंटे ठप रहे। इस कारण कस्बे समेत 131 गांवों की बिजली गुल रही। डेरापुर और खल्ला में जलापूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जटियापुर मुख्य लाइन में आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। हालात ये हैं कि सात अगस्त को 15 घंटे बिजली गुल रही थी। 12 अगस्त को आठ घंटे बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को फिर से 33 केवी मेन लाइन में सुबह पांच बजे फाल्ट आ गया। मुख्य लाइन ब्रेक डाउन होने से दोनों सबस्टेशन ठप हो गए।
विज्ञापन

सात घंटे बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। कस्बा, फत्तेपुर, बलाई, नुनारी, गलुवापुर, परौंख, रानीपुर, उरसान, अगवासी, खिरवां समेत 131 गांवों में बिजली गुल रहने से लोग उमसभरी गर्मी में बेहाल रहे। पेट्रोलिंग कराने पर मुख्य लाइन में एक इंसुलेटर पंचर मिला। इंसुलेटर बदलकर दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। लालू शुक्ल, अमित कटियार, विजय शर्मा, प्रियम शुक्ला, रियाज खान, करुणेश नारायण मिश्र, पीयूष सिंह ने बताया कि मुख्य लाइन में आए दिन फाल्ट से परेशानी होती है। जेई हरी प्रकाश ने बताया कि इंसुलेटर पंचर होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सट्टी के तमरापुर गांव में मंगलवार को जर्जर एचटी तार टूटने से बच्चे समेत छह लोग झुलस गए थे। चार दिन बाद भी टूटा तार नहीं जोड़ा गया है इससे गांव में बिजली आपूर्ति ठप है।
तमरापुर गांव की बिजली आपूर्ति सिकंदरा ग्रामीण सब स्टेशन से जुड़ी है। गांव की एचटी लाइन जर्जर है। मंगलवार सुबह एचटी तार टूटकर गिरने से तीन वर्षीय देवांश व उसके दादा मुन्नू बाबू द्विवेदी समेत छह लोग झुलस गए थे। तार आपस में टकराने से टीवी, पंखे, कूलर व इन्वर्टर फुंक गए थे। बुधवार को गांव के लोगों ने विद्युत लाइन से छू रही पेड़ की टहनियां छांटीं थीं।

इधर चार दिन बाद भी लाइनमैन टूटे तार जोड़ने नहीं गया। अन्नू कुमार, अवधेश, अशोक, शिवकुमार, महाराज सिंह, नीरज, बबलू ने बताया कि तार न जोड़ने से गांव की बिजली गुल है। सबस्टेशन में शिकायत के बाद भी कोई विद्युत कर्मी लाइन जोड़ने नहीं आ रहा है। एसडीओ सिकंदरा अमितेश कुमार ने बताया कि आधे गांव की बिजली आपूर्ति सुचारु थी, लेकिन गुरुवार रात ट्रांसफार्मर फुंक गया। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed