{"_id":"6554b351fd33df8692074a3a","slug":"drunk-man-beats-up-pregnant-wife-then-hangs-labourer-death-post-mortem-of-dead-body-done-2023-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: नशे में गर्भवती पत्नी को पीटा, फिर फंदे में झूला मजदूर...मौत, शव का पोस्टमार्टम कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: नशे में गर्भवती पत्नी को पीटा, फिर फंदे में झूला मजदूर...मौत, शव का पोस्टमार्टम कराया
Wed, 15 Nov 2023 05:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 15 Nov 2023 05:33 PM IST
सार
Banda News: बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि मृतक शराब के नशे का आदी था। नशे में उसने खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
मृतक दीपक राजपूत की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में शराब के नशे में गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट कर मजदूर ने फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे में झांका तो उसका शव फंदे से लटका मिला। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड निवासी दीपक राजपूत (28) ने मंगलवार की रात शराब के नशे में कमरे के अंदर साड़ी से छत में लगे छल्ले से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पत्नी ने दरवाजे से झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। चचेरे भाई ओमकार ने बताया कि दीपक शराब पीने का आदी था। प्रतिदिन शराब पीकर आता था। मंगलवार रात भी वह नशे में घर आया था। गर्भवती पत्नी पूजा ने उसे शराब पीने से मना किया, तो उसने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
उसके बाद उसने घर के कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया कि चार भाइयों में सबसे बड़ा था। एक बहन है। पिता के पास ट्रैक्टर है। वह ट्रैक्टर चलाता था। इधर दो महीने से पिता विचित्रवीर ने शराब पीने की आदत को देखते हुए उससे ट्रैक्टर ले लिया था। पिता के नाम चार बीघा जमीन भी है। पत्नी भी सात माह के गर्भ से है।