फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dr. Satyam of Chitrakoot is busy searching for Coronavirus medicine

कोरोना की दवा खोजने में जुटे चित्रकूट के डॉ. सत्यम, स्विट्जरलैंड के लॉजेन विवि में जारी हैं कोशिशें

Thu, 26 Mar 2020 04:14 PM IST
शिखा पांडेय सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Mar 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Dr. Satyam of Chitrakoot is busy searching for Coronavirus medicine
कोरोना की दवा खोजने में जुटे चित्रकूट के डॉ. सत्यम - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के उपचार और बचाव की दवा तैयार करने की कोशिशें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेज हैं। इस बीच चित्रकूट के चिकित्सक डॉ. सत्यम तिवारी स्विट्जरलैंड में कोरोना से बचाव की दवा खोजने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले के शिवरामपुर निवासी किसान लक्ष्मण तिवारी ने बताया कि बेटे सत्यम ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि उनकी टीम कोरोना से बचाव की दवा के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। अब तक की कोशिशें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन की देखरेख में जारी इन कोशिशों में संभावित दवा तक पहुंचने का रास्ता मिला है। संभावित दवा को चूहों (गिनी पिग) पर प्रयोग कर परिणाम देखे जा रहे हैं। यह प्रयोग सफल रहने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की राय से दवा को सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकूट के सुरेंद्र पाल ग्रामोदय विद्यालय में शुरुआती पढ़ाई करने वाले डॉ. सत्यम ने प्रयागराज से बीएससी, झांसी से बायो टेक्नोलॉजी में एमएससी की थी। इसके बाद सीएसआईआर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी। इस वक्त वह स्विट्जरलैंड के लॉजेन विश्वविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed