फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. Manu Sharma was relieved from PHC for misbehaving

Kanpur News: अभद्रता करने में डॉ. मनू शर्मा को पीएचसी से किया कार्यमुक्त

Wed, 06 Aug 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 06 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dr. Manu Sharma was relieved from PHC for misbehaving
कानपुर देहात। अमरौधा पीएचसी में काम कर रहे डॉक्टर ने साथी स्टाफ व पीएचसी अधीक्षक से अभद्रता कर दी। मामले में पीएचसी अधीक्षक ने डॉक्टर को अस्पताल से कार्यमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

पीएचसी अमरौधा में तैनात आयुष चिकित्सक तसनीम जहां ने 28 जुलाई को पीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुणेंद्र सिंह ने शिकायत की थी। बताया था कि 28 जुलाई की सुबह ओपीडी में डॉ. मनु शर्मा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप लगाया कि अक्सर डॉक्टर मनु उनसे अभद्रता करते हैं। इससे अस्पताल आने वाले मरीज भी असहज हो जाते हैं। पीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुणेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर उन्होंने डॉक्टर को बुलाया था।
विज्ञापन

29 जुलाई की सुबह 10:45 बजे के करीब डॉ. मनु से जवाब मांगने पर डॉक्टर ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद 30 जुलाई की सुबह 10:15 बजे के करीब डॉक्टर ने दोबारा स्टाफ के सामने उनसे अभद्रता की। इसके चलते उनको पीएचसी से कार्यमुक्त कर सीएमओ कार्यालय जाने को कहा गया है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि डॉ. मनु शर्मा निजी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद बांड पर जिले में सेवाएं दे रहे थे। उनका स्टाफ के साथ गलत व्यवहार रहता है। इसके चलते उनको पीएचसी से कार्यमुक्त कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट डॉक्टर के संबंधित कॉलेज प्रशासन को भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed