फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctors removed scissors from the stomach of a cancer patient in mobile light

बदहाल अस्पताल: हैलट में बिजली गुल, डॉक्टरों ने मोबाइल की रोशनी में कैंसर मरीज के पेट से निकाली कैंची

Tue, 24 Dec 2019 11:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 24 Dec 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Doctors removed scissors from the stomach of a cancer patient in mobile light
हैलट अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर हैलट के सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थियेटर में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को सर्जरी के दौरान बिजली गुल हो गई। जब बिजली गई, उस वक्त कैंसर मरीज की सर्जरी हो रही थी। अचानक घुप अंधेरा होते ही डॉक्टरों के हाथ-पैर फूल गए। जल्दी से रेजीडेंट डॉक्टरों ने मोबाइल जलाकर मरीज के पेट से कैंची और दूसरे उपकरण निकाले।
विज्ञापन


इस दौरान यह पता नहीं चल पाया कि रोगी को कितनी ब्लीडिंग हो रही है। इसके साथ ही रोगी की  पल्स के संबंध में भी पता नहीं चल पाया। डॉक्टरों के पसीना छूट गया। सोमवार को भी ऑपरेशन के दौरान बिजली गुल हुई थी। मंगलवार को सर्जरी विभाग के दो आपरेशन थियेटरों में सर्जरी हो रहीं थीं।
विज्ञापन


 

एक ऑपरेशन थियेटर में डॉ. जीडी यादव कैंसर की सर्जरी कर रहे थे और एक ओटी में डॉ. विनय कुमार प्रोस्टेट की सर्जरी कर रहे थे। अचानक सर्जरी के दौरान बिजली गुल हुई। उस वक्त लेप्रोस्कोप का हिस्सा रोगी के पेट में था। मरीजों के शरीर में कैंची, फोरसेप आदि उपकरण पड़े हुए थे।

बिजली गुल हो गई, तो पता नहीं चला कि किस आर्टरी से कितनी ब्लीडिंग हो रही है। डॉक्टरों ने जल्दी अपने मोबाइल की टॉर्च जलाई और रोगियों के शरीर के अंदर से उपकरण निकाले। डॉक्टरों का कहना है कि यूपीएस का बैक अप खत्म हो गया।

यूपीएस से सप्लाई चालू रहने पर एनेस्थीसिया विभाग की टीम मरीज की पल्स, ब्लडप्रेशर आदि मॉनीटर कर लेते हैं, लेकिन अंधेरे में कुछ समझ में नहीं आया कि रोगी के शरीर में क्या बदलाव चल रहा है। डॉक्टरों कहना है कि यह बहुत खतरनाक स्थिति है। इस संबंध में मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने कहा कि बुधवार को व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed