फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Director General of Police Objection security of leaders

अब 'नेताजी' को सुरक्षा देने वाले थानेदारों की खैर नहीं

Sat, 28 Jul 2018 07:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Jul 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
Director General of Police Objection security of leaders
डेमो पिक
थानास्तर पर नेताजी को सुरक्षा देने वाले थानेदारों के खिलाफ अब कार्रवाई होना तय है। इसकी समीक्षा के लिए अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कमेटी गठित की गई है। कमेटी अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को देगी।
विज्ञापन


जनपदीय सुरक्षा समिति की सहमति पर पुलिस अधीक्षक की अनुमति के बाद ही किसी को सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सकती है। कुछ थानेदार नेताजी को खुश करने के लिए थाना स्तर पर ही उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करा देते हैं। इस पर पुलिस महानिदेशक ने आपत्ति जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि जनपद में किसे-किसे सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। इसकी समीक्षा के लिए अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाए।
विज्ञापन


इस कमेटी में क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक को शामिल किया जाए। यह कमेटी थाना स्तर पर अभिलेखों की गहनता से समीक्षा करेगी। इसमें यह देखेगी कि थानास्तर पर किसे और कब से कब तक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया गया। इसके लिए पुलिस अधीक्षक की अनुमति ली गई या नहीं। इसकी रिपोर्ट अपर पुलिस अधीक्षक एसपी को देंगे। यदि किसी को गलत तरीके से सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है तो उसे तत्काल वापस ले लिया जाएगा। साथ ही गलत तरीके से सुरक्षा उपलब्ध कराने वाले जिम्मेदार पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक ने 30 जुलाई तक अपनी मेल पर यह प्रमाण पत्र भेजने के आदेश दिए हैं कि अब उनके जिले में किसी भी व्यक्ति को गलत तरीके से सुरक्षा उपलब्ध नहीं है। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कितने लोगों को गलत तरीके से सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed