फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   December central cleaning system in private hands

दिसंबर से सेंट्रल की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में

Sun, 25 Oct 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 25 Oct 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
December central cleaning system in private hands

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन का असर अब रेलवे पर भी दिखेगा। इसके लिए रेल मंत्रालय ने देश के सभी प्रमुख स्टेशनों को साफ-सुथरा करने के लिए रेलवे बोर्ड को जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन


दिसंबर से सेंट्रल स्टेशन की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में चली जाएगी। इसके लिए टेंडर मांगे गए हैं। यह प्रक्रिया नवंबर माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।

इस संबंध में रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (कार्य) लाज कुमार ने शनिवार को सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रेलवे जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके लिए स्टेशनों पर एलसीडी भी लगवाई गई हैं।
विज्ञापन


प्लेटफार्म और ट्रैक पर रोडेंट कंट्रोलर का प्रयोग होगा। इसकी गंध से चूहे आसपास नहीं आएंगे। बताया कि दानकुली (पश्चिम बंगाल) से सेंट्रल होते हुए दादरी रूट पर डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर (डीएफसी) का काम तेजी से चल रहा है। ईस्टर्न जोन पर कारीडोर बन जाने से इस रूट के स्टेशनों का ट्रैफिक कंट्रोल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई डेंसिटी लाइन पर 77 डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तीन साल का काम छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इलाहाबाद से मुुगल सराय के बीच ट्रैफिक लोड कम करने के लिए तीसरी लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।


इसके अलावा रेलवे बोर्ड के सदस्य लाज कुमार ने एडीआरएम दिनेश शुक्ला, डिप्टी सीटीएम अखलाक अहमद और स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी के साथ प्लेटफार्म नंबर आठ, नौ और दस नंबर का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed