{"_id":"65aac24334af2ebe98030ef6","slug":"dead-body-of-a-teenage-girl-found-hanging-kanpur-news-c-220-1-akb1003-7913-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
Sat, 20 Jan 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के रतनपुर के मजरा चंदा निवादा में शुक्रवार को किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस और फाेरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की गई है।
चंदा निवादा निवासी आशा देवी के परिवार में बेटा मोनू, सोनू, हरदीप, श्रीकेश, बेटी रेखा, साधना और खुशबू (17) थी। कई साल पहले आशा देवी के पति सत्येंद्र कुमार गौतम की मौत हो गई थी। शुक्रवार शाम 4:30 बजे घर की महिलाएं बाहर कमरे में बैठी हुई थी। इसी बीच परिवार का गजेंद्र घर आया और अंदर वाले कमरे में गया तो देखा कि खुशबू छत के कुंडे में दुपट्टे से बने फंदे में लटक रही थी। यह देख गजेंद्र शोर मचाता हुआ बाहर और घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। इसके बाद पुलिस और फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने परिवार के लोगों ने जानकारी जुटाई। मां व भाई, बहनों से पुलिस ने अलग अलग जानकारी ली। किसी ने खुशबू के ऐसा कदम उठाए जाने को लेकर कुछ नहीं बता सके। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक जांच पड़ताल में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।