फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dangal: Baba Bajrangi slaps Ashwani

बाबा बजरंगी ने अश्वनी को दी पटकनी

Wed, 17 Nov 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dangal: Baba Bajrangi slaps Ashwani
रूरा। बनीपारा गांव में मंगलवार को दंगल के दूसरे दिन राजस्थान के पहलवान अश्वनी को पटकनी देकर अयोध्या के बाबा बजरंगी ने 11 हजार की कुश्ती जीत ली। दंगल का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष पति ने किया।
विज्ञापन

सोमवार को दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ हुआ था। मंगलवार को दूसरे दिन पहलवानों ने कुश्ती में दांवपेच दिखाए। कुल 16 कुश्तियां हुई। इसमें आठ कुश्तियां बराबरी पर रहीं। मथुरा के पहलवान अनूप ने राजस्थान के पहलवान नरेंद्र को हराया। बाबा बजरंगी व अश्वनी की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन

समापन मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पति राजेंद्र सिंह उर्फ राजू ने विजयी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वह प्राचीन खेल को अपनाएं और परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करें। आयोजक बउवा त्रिवेदी, विनोद सिंह, दीपू सिंह, प्रधान रोहित सिंह, गुड्डन पाठक, देव मिलन सिंह व किंकर पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed