फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU: 19 B.Ed colleges did not get any relief, were excluded from counselling

सीएसजेएमयू : 19 बीएड कॉलेजों को नहीं मिली राहत, काउंसलिंग से हुए बाहर

Tue, 29 Jul 2025 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
CSJMU: 19 B.Ed colleges did not get any relief, were excluded from counselling
कानपुर। मानक पूरे नहीं करने के कारण राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्यता रद्द होने की सजा झेल रहे छत्रपति शाहूजी महाराज विवि से संबद्ध 19 बीएड कॉलेजों को अभी राहत नहीं मिली है। इससे बीएड प्रवेश काउंसिलिंग कराने वाले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से इन 19 महाविद्यालयों को ब्लैक लिस्ट कर काउंसिलिंग सूची से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन


ब्लैक लिस्ट महाविद्यालयों में कानपुर नगर के छह, औरैया के तीन, इटावा के पांच, फर्रुखाबाद के दो, कन्नौज, कानपुर देहात व उन्नाव का एक-एक कॉलेज शामिल है। विवि से संबद्ध 194 कॉलेजों में बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने आयोजित की थी। अभी कई विवि ने स्नातक का परिणाम जारी नहीं किया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जल्द ही दाखिले के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से आए पत्र के अनुसार सीएसजेएमयू के रजिस्ट्रार राकेश कुमार ने ब्लैक लिस्ट किए गए 19 महाविद्यालयों की सूची जारी की है। उप्र स्ववित्तपोषित कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने बताया कि एनसीईटी की ओर से की गई कार्रवाई के बाद ही इन महाविद्यालयों को बीएड प्रवेश काउंसिलिंग सूची से बाहर किया गया है। उनका कहना है कि कई कॉलेज अभी कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।


इन कॉलेजों में नहीं मिलेंगे प्रवेश
कानपुर नगर : सेठ गगन दास स्मृति गर्ल्स कॉलेज रतनपुर, उमा शंकर कटियार एजुकेशन सेंटर, प्राची टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज नौबस्ता, मनोहर लाल महाविद्यालय जाजमऊ, शिवलोक महिला महाविद्यालय मेहरबान सिंह का पुरवा, शिवलोक साधनाकश पीजी कॉलेज।

इटावा : श्री कृष्णा महाविद्यालय नगला हरजू, श्री मदन लाल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन आलमपुर हौज, विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी आलमपुर, आरएस डिग्री कॉलेज मनियामऊ, असित मेमोरियल महाविद्यालय बीना।
औरैया : डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज पुरवा सुजान, श्री शिव महाविद्यालय याकूबपुर, श्री जीएसवाईडी स्मारक महाविद्यालय शंकरपुर कुदरकोट।
फर्रुखाबाद : आरपी डिग्री कॉलेज कमालगंज, महेश दुबे अपूर्वा महाविद्यालय
कानपुर देहात : ओछेलाल सूर्या प्रसाद महिला महाविद्यालय।

कन्नौज : एसजीआर महाविद्यालय यदुवंशनगर तालग्राम।
उन्नाव : खालसा कॉलेज चमरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed