फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crusher businessman Indrakant Tripathi death case

इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत का मामला: श्रद्धांजलि देते समय फफककर रो पड़े कारोबारी की पत्नी व बच्चे

Mon, 13 Sep 2021 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Sep 2021 10:16 PM IST
सार

श्रृद्घांजलि देने के दौरान मृतक व्यापारी की 90 वर्षीय मां उमा त्रिपाठी, पत्नी रंजना त्रिपाठी, पुत्र कृष्णा व बेटी अनन्या फफककर रो पड़े। मौके पर मौजूद व्यापारियों ने उन्हें ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
Crusher businessman Indrakant Tripathi death case
इंद्रकांत त्रिपाठी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के एक वर्ष पूरे होने पर सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई। मृतक व्यापारी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के दौरान पत्नी व बच्चे फफककर रो पड़े। व्यापारी की मौत के मुख्य आरोपी की एक वर्ष बाद भी गिरफ्तारी न होने पर व्यापारियों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन


शोकसभा में बाल किशोर द्विवेदी ने अपने साथी के संघर्ष को याद किया। कहा कि स्व. इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के जिम्मेदार निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार की गिरफ्तारी न होने से हम सभी दुखी हैं। उन्होंने मृतक व्यापारी की पत्नी को एक खनन क्षेत्र का पट्टा व सरकारी नौकरी दिए जाने की शासन से मांग की।
विज्ञापन


श्रृद्घांजलि देने के दौरान मृतक व्यापारी की 90 वर्षीय मां उमा त्रिपाठी, पत्नी रंजना त्रिपाठी, पुत्र कृष्णा व बेटी अनन्या फफककर रो पड़े। मौके पर मौजूद व्यापारियों ने उन्हें ढांढस बंधाया। व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल गुप्ता, मनीष अग्रवाल, अनंतराम शुक्ला, रूपेंद्र सिंह, बालकिशोर द्विवेदी, पुरुषोत्तम सोनी, उमेश वर्मा, भूमेश्वर द्विवेदी, अंकित द्विवेदी, शिवपाल तिवारी, विजय गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

उत्पीड़न के खिलाफ इंद्रकांत ने उठाई थी आवाज
क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। आठ सितंबर को उनके गले में गोली लग गई थी और 13 सितंबर को कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

मृतक व्यापारी के पार्टनर बालकिशोर ने बताया कि वर्ष 2017 में बनी नई खनिज नीति में खनन क्षेत्रों में नीलामी की वजह ई-टेंडरिंग से दोगुना दाम बढ़ जाने पर उद्योग बंदी की कगार पर पहुंच गया। महंगी दर पर रायल्टी और पुलिस प्रशासन के उत्पीड़न के खिलाफ इंद्रकांत त्रिपाठी ने आवाज उठाई। जिसके बाद उनकी गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed