फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vyapam scam

व्यापमं घोटाले में मेडिकल स्टूडेंट गिरफ्तार, हॉस्टल में छापा

Thu, 26 Feb 2015 03:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 26 Feb 2015 03:03 AM IST
विज्ञापन
vyapam scam
व्यापमं घोटाले में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के 2010 बैच के स्टूडेंट प्रशांत श्रीवास्तव को एसआईटी रीवा ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को प्रशांत को लेकर पहुंची टीम ने मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छापा मारा। टीम को 2013 बैच के स्टूडेंट कृष्णकांत मौर्य की तलाश है।
विज्ञापन


एसआईटी ने प्रशांत को दो दिन पहले रीवा में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। इधर, रीवा के सीजेएम कोर्ट ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को गिरफ्तार स्टूडेंट्स के हस्तलिखित मूल दस्तावेज एसआईटी को सौंपने के निर्देश दिए हैं। एसआईटी रीवा को काफी समय से प्रशांत की तलाश थी।
विज्ञापन


कॉलेज और परिजनों पर दबाव बनाने के बाद सोमवार को प्रशांत रीवा गया था। वहां पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को एसआईटी ने प्रशांत को रिमांड पर लिया और कानपुर आई। बुधवार सुबह प्रशांत को लेकर एसआईटी मेडिकल कॉलेज पहुंची और उसके मूल दस्तावेजों की डिमांड की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बार की तरह मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मूल दस्तावेज देने से इंकार किया तो एसआईटी ने सीजेएम कोर्ट रीवा का आदेश दिखाया। इसके बाद प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार को सूचना दी गई।


प्रिंसिपल ने डॉ. सीमा निगम को प्रशांत श्रीवास्तव का सीपीएमटी प्रवेश पत्र, एडमिशन के समय खुद की हैंडराइटिंग में भरे गए आवेदन प्रपत्र और काउंसलिंग के दौरान भरे गए प्रपत्रों की मूल कापी एसआईटी को देने का आदेश दिया। व्यापमं घोटाले में यह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से 15वीं गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed