{"_id":"584845e44f1c1bfd64449249","slug":"second-class-student-assulted-and-cut-cheek","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से अश्लीलता कर गाल काटा, शिकायत के बाद भी नहीं आई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम से अश्लीलता कर गाल काटा, शिकायत के बाद भी नहीं आई पुलिस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:55 PM IST
सार
मूंगफली खरीदने गई बालिका से मुर्गा दुकानदार ने किया दुस्साहस
चौकी इंचार्ज के न सुनने पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालाबाद में मूंगफली लेकर घर लौट रही कक्षा दो की छात्रा के साथ मुर्गा बेचने वाले दुकानदार ने अश्लीलता की। विरोध करने पर उसके गाल पर काट लिया। सूचना के बाद भी जसोदा चौकी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़िता के पिता ने गुरसहायगंज कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री कक्षा दो में पढ़ती है। मंगलवार की शाम छह बजे घर से जीटी रोड पर मूंगफली खरीदने गई थी। लौटते समय सड़क किनारे लकड़ी के खोखे में मुर्गे की दुकान रखे गांव का खुशहाल लड़की को खींच कर अश्लील हरकत करने लगा।
विरोध करने पर उसके गाल पर काट लिया। बेटी के घर में बताने पर जब उसकी पत्नी दुकान पर शिकायत करने पहुंची तो वह मारपीट पर आमादा हो गया।
पिता ने बताया कि उसने तुरंत जसोदा चौकी इंचार्ज शोएब खान को फोन किया तो उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया।
सिपाही को फोन पर बताने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद 100 नंबर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। गुरसहायगंज कोतवाली में खुशहाल खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।