फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ruthless murder of a young man in kanpur

कानपुर: लेनदेन के विवाद में युवक की गला रेतकर हत्या, मां ने बताई ये बात

Sat, 20 Mar 2021 01:40 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Mar 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
Ruthless murder of a young man in kanpur
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिधनू में युवक की लेनदेन के विवाद में गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने युवक की लावारिस मिली बाइक की मदद से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को हत्या की जानकारी दी। बर्रा 2 निवासी विनय उर्फ छोटू (27) चौबेपुर स्थित लोहिया में मशीन मैन के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन


मां विमलादेवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह कंपनी से घर लौटा था। इसके बाद लोवर, टीशर्ट और स्लीपर पहन कर बाइक से दोस्त से मिलने जाने की बात बोल कर निकला था। इसके बाद देर रात तक नहीं लौटा। फोन भी बंद बताता रहा था। देर रात बिधनू पुलिस को रिन्द नदी के किनारे युवक का शव पड़ा होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


वहीं, बर्रा पुलिस को कार्रही ठाकुर चौराहे के पास से लावारिस बाइक मिली। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस युवक के घर पहुंची। तभी बिधनू में लावारिस शव की सूचना पर पुलिस ने परिजनों से शिनाख्त कराई। पुलिस ने युवक के 2 दोस्तों को पूछताछ के लिए उठाया है। इंस्पेक्टर के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में पैसों के लेनदेन के विवाद की बात सामने आई है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed