फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: दुर्घटना में गायब 90 लाख का सोना, वर्दी पर 'आरोपों के धब्बे'

Tue, 07 Aug 2018 12:06 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ninety lakh missing in accident
उन्नार में सराफ से 90 लाख के सोने की लूट

यूपी के उन्नाव जिले में सराफ कारोबारी से 90 लाख का सोना लूटने का मामला सामने आया है। इस घटना में खाकी वर्दी पर लूट में शामिल होने का आरोप लग रहा है। जानें पूरा मामला...

Ninety lakh missing in accident
उन्नार में सराफ से लूट
यह घटना रविवार की है। यहां कारोबार के सिलसिले में कानपुर से लखनऊ जा रहे सराफ आशीष गुप्ता की कार उन्नाव में हाइवे पर गैस टैंकर से टकरा गई। आशीष की मदद के बहाने जुटे लोगों में किसी ने उनकी कार में रखे बैग से तीन किलोग्राम सोना पार कर दिया। गायब सोने की कीमत 90 लाख रुपये है।

पुलिस नेआशीष को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में परिजन दही पुलिस चौकी पहुंचे। वहां पुलिस के कब्जे में रखे बैग से सोना गायब देख हंगामा किया। परिजनों ने चौकी के एक सिपाही और होमगार्ड पर चोरी का शक जताते हुए तहरीर दी है। फिलहाल आशीष सर्वोदय नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
Ninety lakh missing in accident
उन्नार में सराफ से सोने की लूट
विष्णुपुरी, नवाबगंज निवासी आशीष गुप्ता (32) सराफ हैं। उनकी नयागंज में कनक ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। आशीष रविवार सुबह बैग में सोने के एक-एक किलो की तीन ब्रेड (ईंट) लेकर गहने बनवाने के लिए कार से लखनऊ के चौक सराफा बाजार जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर उन्नाव कोतवाली की दही पुलिस चौकी के निकट गलत दिशा से आ रहे गैस टैंकर ने आशीष की कार में टक्कर मार दी। इससे आशीष घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक मौके पर टैंकर छोड़कर भाग निकला।

आशीष की मदद के लिए लोग जुट गए। किसी ने कार में रखे बैग से सोना पार कर दिया। हादसे की सूचना पाकर चौकी में तैनात सिपाही अरुनव और होमगार्ड दिलीप कुमार वहां पहुंचे। दोनों ने आशीष को अस्पताल पहुंचाया। आशीष के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। आशीष की मां शशी गुप्ता पहले अस्पताल और फिर पुलिस चौकी पहुंची।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ninety lakh missing in accident
घटना की जानकारी देते परिजन
पुलिस ने उन्हें आशीष का बैग दिया। बैग में सोने के कागजात तो रखे थे, लेकिन सोना नहीं था। परिजनों ने भी सोने से संबंधित कुछ कागजात दिए। एसपी हरीश कुमार, कोतवाल अरुण द्विवेदी ने छानबीन की। सिपाही व होमगार्ड के मुताबिक उन्हें बैग में सोना नहीं मिला था। कुछ कागजात, एक मोबाइल फोन बैग में था। एएसपी अनूप कुमार के मुताबिक जिस बैग में सोना रखा था, उसकी दोनों चेन खराब मिली हैं। जांच की जा रही है। सोने से संबंधित कागजात देखे जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed