फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur medical college 10 students were involved in scam Vyapam

व्यापम घोटाले में शामिल थे कानपुर मेडिकल कॉलेज के 10 छात्र

Thu, 01 Dec 2016 09:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Dec 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
kanpur medical college 10 students were involved in scam Vyapam
लापता आरोपियों की तलाश में सीबीआई ने 115 छात्रों की सीडी भेजी थी
व्यापम घोटाले में लापता चल रहे 115 आरोपियों में 10 की पहचान हो गई है। ये सभी कानपुर (गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक) मेडिकल कालेज के छात्र हैं। इनमें से एक छात्र नीलेश कुमार मालवीय पास आउट हो चुका है। लापता आरोपियों की तलाश में सीबीआई ने 115 छात्रों की सीडी भेजी थी। फोटो के माध्यम से ही इन 10 स्टूडेंटों की पहचान हुई है। हालांकि सीबीआई की सूची में दो के ही नाम सही थे। मेडिकल कालेज प्रशासन ने नाम सही कर सूची सीबीआई को वापस भेज दी है।
विज्ञापन

व्यापम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई को उन 115 मेडिकल स्टूडेंट की तलाश है, जिनके नाम, पते और कालेज की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऐसे संदिग्ध स्टूडेंट की फोटो एवं पूछताछ में पता चले नामों के आधार पर तैयार की गई सीडी छह दिन पहले कानपुर के मेडिकल कालेज समेत अन्य मेडिकल कालेजों को भेजी थी। मेडिकल कालेज के प्रवक्ता डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि 10 स्टूडेंट इसी मेडिकल कालेज के हैं। अन्य स्टूडेंट और शिक्षकों से पुष्टि भी हो गई है।
विज्ञापन

इन स्टूडेंटोें की हुई पहचान
विमलेश- असली नाम उमेश कुमार  बैच 2013
सुशील कुमार विश्वकर्मा- असली नाम अमित सिंह  बैच 2013
शेर बहादुर वर्मा- असली नाम शेर बहादुर वर्मा  बैच 2013
शशिकांत सिंह- असली नाम अनिल कुमार  बैच 2014
एसजी जायसवाल- असली नाम श्रवण कुमार दुबे  बैच 2014
रमेश मोवेल- असली नाम संजय कुमार  बैच 2011
अरविंद कुमार वर्मा- असली नाम अरविंद कुमार वर्मा  बैच 2016
आफाक खान- असली नाम नीलेश कुमार मालवीय  बैच 2009
अभिषेक यादव- असली नामअवधेश गुप्ता  बैच 2012
एके सिंह- असली नाम रमेश कुमार सिंह  बैच 2013
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed