प्रेमी संग जा रही लड़की पर टूटा ‘घरवालों का कहर’, बाप-भाई के खिलाफ मर्डर केस दर्ज
मंगलवार सुबह की यह घटना कन्नौज तिर्वा कोतवाली की ग्रामसभा रामपुर बिनौरा की है। उमर्दा विकास खंड की इस ग्रामसभा के मजरे रामपुर निवासी जीतू वर्मा (19) पुत्र राकेश कुमार वर्मा का पड़ोस में रहने वाली युवती प्रतीक्षा उर्फ रेनू वर्मा (22) पुत्री राजकुमार वर्मा के साथ करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मई में दोनों घर से चले गए थे। करीब एक सप्ताह हरियाणा के गुरुग्राम शहर में रहने के बाद लौटे तो बखेड़ा हुआ। इस पर पुलिस ने तिर्वा कोतवाली में पंचायत कराके मामला निपटा दिया। जीतू का कहना है कि लड़की के घरवाले उनकी शादी को तैयार नहीं थे।
रेनू सोमवार रात जीतू से मिलने पहुंची थी
ऑनर किलिंग का मामला सामने आते ही हड़कंप
रेनू के पिता और भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा