फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cheater gange arrested by kanpur police

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला, एक सरकारी बाबू बैठाता था सॉल्वर

Sun, 21 Jul 2019 05:04 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Jul 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
cheater gange arrested by kanpur police
नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सचेंडी पुलिस ने शनिवार को भंडाफोड़ किया। नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तार प्रयागराज के एक सरकारी बाबू से भी जुड़े हैं।

विज्ञापन


एक बड़े विभाग का बाबू संजीव कुमार सॉल्वर मुहैया कराता था। पुलिस के मुताबिक कई युवाओं की नौकरी भी लगवाई है। पुलिस ने अभी संजीव के विभाग का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, पुलिस जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर सकती है।
विज्ञापन


एसओ शेष नारायण पांडेय के मुताबिक मनोज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे युवाओं को फांसकर प्रयागराज के धूमनगंज प्रतीक नगर निवासी संजीव कुमार के पास ले जाता था। संजीव ही विभागों में साठगांठ कर नौकरी दिलाता था। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम प्रयागराज रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाओं में सॉल्वर सक्रिय
पुलिस के मुताबिक मनोज जिनसे फार्म भरवाता था, उनकी डिटेल संजीव को भेजता था। संजीव उसके स्थान पर अन्य किसी शख्स से परीक्षा दिलवाता था। इस तरह के सौ से अधिक मामले सामने आए हैं। पुलिस एक-एक का सत्यापन कर सॉल्वरों तक पहुंचने की जद्दोजहद में जुट गई है।

नंबर बढ़वाने का लेता था ठेका
मनोज नौकरी दिलाने के अलावा नंबर बढ़वाने का भी ठेका लेता था। इसके लिए लाख से डेढ़ लाख रुपये एक छात्र से वसूले जाते थे। सूत्रों की मानें तो दर्जनों लोगों के उसने विभिन्न परीक्षाओं में नंबर भी बढ़वाए हैं।

ये लाते थे छात्र
फरार लवलेश, अचल, शैलेश और गोपाल का मुख्य काम युवाओं को नौकरी का झांसा देकर जाल में फंसाना रहता था। उसके बाद वह सभी को मनोज से मिलवाते थे।

ये हैं फरार
1- संजीव कुमार, प्रतीक नगर, धूमनगंज, प्रयागराज
2- लवलेश यादव, किेहरा, फिरोजाबाद
3- अचल सिंह, नगला माऊ, फिरोजाबाद
4- शैलेश, शाहपुर शिकोहाबाद
5- गोपाल, कानपुर नगर 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed