{"_id":"5c2e4c02bdec2256f6520ca3","slug":"91546537986-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो खिलाड़ियों पर हमला, एक रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दो खिलाड़ियों पर हमला, एक रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो खिलाड़ियों पर हमला, एक रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे दो क्रिकेटरों की बाइक रोककर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने डंडे व लात-घूंसों से मारकर लहूलुहान कर दिया। दोनों युवकों के सिर से खून बहता देख आरोपी मोबाइल लूटकर भाग निकले। स्थानीय लोगाें व पीछे आ रहे अन्य साथियों की मदद से किसी तरह दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया। रेफर घायल युवक पूर्व चेयरमैन का नाती है।
शहर के पुरानी बाजार की क्रिकेट टीम कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रगौली गए थे। गुरुवार की दोपहर को मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी अपनी अपनी बाइक से मुख्यालय आ रहे थे। जैसे ही बाइक सवार पुरानी बाजार निवासी पूर्व चेयरमैन का नाती शिवम मिश्रा पुत्र राजू और शैलेंद्र पुत्र वीरेंद्र कंठीपुर के आगे पहुंचे तो रास्ते पर मौजूद छह युवकों ने इनकी बाइक रोक ली। शैलेंद्र के अनुसार पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने उन्हें गाली गलौज देकर मोबाइल छीनने लगे। विरोध किया तो सभी ने मिलकर उन्हें जमकर मारापीटा और पीछे से आ रहे अन्य क्रिकेटर साथियों की बाइक देख मोबाइल लूटकर भाग निकले। घायलों ने बताया कि आरोपियों को वह पहचानते हैं सभी कंठीपुर रगौली व कसहाई मार्ग ही निवासी हैं। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होेते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी भाग चुके थे। कुछ लोगाें की पहचान हो गई है। जल्द ही इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।