{"_id":"35e23171c91369a3939cf0b4b1b68d7b","slug":"22-policemen-line-spot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच प्रभारी सहित 22 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम ब्रांच प्रभारी सहित 22 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 03 Mar 2015 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी और सनसनीखेज वारदातों का खुलासा न कर पाने और गड़बड़ी की शिकायतों पर एसएसपी शलभ माथुर ने सोमवार को क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई अखिलेश गौड़ समेत 22 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। एक तरह से पूरी क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिस कर्मियों को हटाया गया है।
अब नए सिरे से क्राइम ब्रांच को गठित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए ईमानदार और साफ छवि के पुलिसकर्मियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।
शासन ने 10 लाख से ऊपर की चोरी, सनसनीखेज हत्या एवं लूट, बड़े अपराधियों की धरपकड़ के लिए हर जिले में क्राइम ब्रांच का गठन किया था। इसके पहले एसओजी होती थी। पर शहर की क्राइम ब्रांच टीम शासन और एसएसपी के मानकों खरी नहीं उतरी।
इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल तक करीब 40 पुलिसकर्मियों की फौज क्राइम ब्रांच में तैनात रही पर कोई बड़ा गुडवर्क नहीं कर सकी। इस पर एसएसपी ने सोमवार को क्राइम ब्रांच को भंग कर दिया। एसएसपी ने बताया कि अब नए सिरे से क्राइम ब्रांच का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच में विवेचना करने वाले अफसरों की कार्यशैली देखी जा रही है। यदि लापरवाही उजागर हुई तो इन्हें भी हटाया जाएगा।
रायपुरवा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
आइसक्रीम कारोबारी गुरुदीप सिंह गांधी से हुई लूट के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने रायपुरवा चौकी प्रभारी दयाराम को सोमवार को लाइन हाजिर कर दिया। उनका कहना है कि चौकी प्रभारी अगर फौरन हरकत में आ जाते तो शायद बदमाश पकड़े जाते। पर ऐसा न करके चौकी प्रभारी ने कर्तव्य का पालन नहीं किया है।
साकेत नगर निवासी गुरुदीप सिंह गांधी की आचार्य नगर रामलीला पार्क के सामने डेयरी रिच आइस्क्रीम नाम से फैक्ट्री है। शानिवार देर रात वह फैक्ट्री से घर जा रहे थे। रायपुरवा के आचार्य नगर में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घायल कर लूट लिया था।
गुरुदीप के बेटे अंशुमीत ने रायपुरवा थाने जाकर पुलिस को घटना की सूचना दी थी। इसके बाद भी चौकी प्रभारी ने मौके पर जाना जरूरी नहीं समझा था। अंशुमीत ही पिता को अस्पताल ले गया था।
इस मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लेकर चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने कहा कि एसओ की भूमिका की भी जांच होगी। अगर दोषी पाए गए तो उन पर भी कार्रवाई होगी।