फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   17 पेटी अवैध शराब के साथ धरा गया वारंटी

17 पेटी अवैध शराब के साथ धरा गया वारंटी

Mon, 18 Mar 2019 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
17 पेटी अवैध शराब के साथ धरा गया वारंटी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिवली (कानपुर देहात)। अवैध शराब के मुकदमे मेें फरार वारंटी को शनिवार को कोतवाली पुलिस व आईजी की क्राइम ब्रांच ने शोभन गांव के बाहर बाग से गिरफ्तार कर लिया। 15 हजार के इनामी बदमाश के पास से 17 पेटी नकदी देसी शराब भी बरामद की गई। उसके दो साथी भाग निकले। आईजी ने बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया है।

कानपुर नगर में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद पुलिस ने जिले में भी नकली व मिलावटी शराब के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार रात कोतवाल चंद्रशेखर दुबे व आईजी की क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने फोर्स के साथ शोभन गांव के बाहर बाग में छापा मारा। पुलिस ने बाग से 17 पेटी माधुरी ब्रांड की नकली शराब बरामद की। पेटियों में 738 शराब के क्वार्टर थे। पुलिस ने मौके से शोभन गांव निवासी छुन्ना उर्फ रविशंकर यादव को गिरफ्तार किया जबकि उसके दो साथी भाग निकले।
विज्ञापन


एसपी राधेश्याम ने बताया कि रवि शंकर से भागे साथियों के नाम अवनीश शर्मा और दीपिका शुक्ला बताए हैं। एसपी ने बताया कि रविशंकर कई साल से अवैध शराब का धंधा कर रहा है। उसके खिलाफ पहले भी तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वर्ष 2017 में दर्ज अवैध शराब बिक्री के मुकदमे में वह फरार चल रहा था। कुर्की की कार्रवाई के बावजूद अदालत में हाजिर नहीं हुआ। इस उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। छुन्ना के दोनों साथियों की तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि छुन्ना को गिरफ्तार करने वाली टीम को आईजी ने 25 हजार रुपये पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि छुन्ना फरारी के दौरान शिवली के अलावा कानपुर नगर जिले के ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब का धंधा करता रहा। फरारी के दौरान वह कानपुर नगर में ठिकाने बदल कर रहता था। उसके ने शोभन गांव के पास बाग में शराब का स्टाक मंगाया था। शराब की खेप पहुंचने की सूचना पर छापा मारा गया। छुन्ना के दो साथी खेप देकर निकले ही थी तभी पुलिस पहुंच गई। शराब को होली और लोकसभा चुनाव के दौरान खपाने की साजिश थी। शराब के अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।



17 पेटी अवैध शराब के साथ धरा गया वारंटी
15 हजार के इनामी पर दर्ज हैं कई मुकदमा, दो साथी फरार
क्रासर
शोभन गांव के बाहर बाग में किया गया था भंडारण
होली और लोकसभा चुनाव में खपाने की तैयारी थी

फोटो संख्या-17 एकेबीपी-8 टेंपो में लादकर कोतवाली लाई गई अवैध शराब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed